{"_id":"68e9ce8fe67fa0e545080f8b","slug":"jhansi-bike-and-scooter-riders-beat-up-gateman-for-not-opening-closed-railway-gate-police-register-case-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: बंद रेलवे फाटक न खोलने पर बाइक व स्कूटी सवारों ने गेटमैन को पीटा, पुलिस ने किया मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: बंद रेलवे फाटक न खोलने पर बाइक व स्कूटी सवारों ने गेटमैन को पीटा, पुलिस ने किया मामला दर्ज
Sat, 11 Oct 2025 08:57 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 11 Oct 2025 08:57 AM IST
सार
अतुल की मानें तो बृहस्पतिवार की रात 10 बजे ट्रेन निकलने के कारण उसने गेट बंद कर दिया था। इसी बीच बाइक व स्कूटी सवार पांच युवक पहुंचे और फाटक खोलने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन
गेटमैन को पीटते बाइस सवार
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
झांसी-मुस्तरा स्टेशन के बीच रेलवे गेट संख्या 119 पर तैनात गेटमैन की बृहस्पतिवार रात 10 बजे बाइक व स्कूटी सवारों पिटाई कर दी। गेटमैन ने इसकी शिकायत सीपरी बाजार थाना पुलिस से की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
झांसी-मुस्तरा के बीच समपार फाटक 119 पर गेटमैन अतुल दुबे ड्यूटी पर तैनात था। अतुल की मानें तो बृहस्पतिवार की रात 10 बजे ट्रेन निकलने के कारण उसने गेट बंद कर दिया था। इसी बीच बाइक व स्कूटी सवार पांच युवक पहुंचे और फाटक खोलने का दबाव बनाने लगे। जब गेटमैन ने युवकों की बातों को अनसुना किया तो वह उसके साथ उलझ गए और हाथापाई करने लगे। यह देख जब अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो बाइक व स्कूटी सवार मौके से भाग गए। अतुल ने इसकी शिकायत सीपरी बाजार थाना पुलिस से की। वहीं गेटमैन के साथ मारपीट की सूचना पर आरपीएफ मौके पर पहुंची व बाइक सवार की तलाश की,लेकिन वह नहीं मिले। पीआरओ मनोज सिंह ने बताया कि गेटमैन के साथ मारपीट हुई थी। मामला दर्ज कराया गया है।