फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Bhanu Sahay sentenced to 14 days in jail for burning an effigy

Jhansi: पुतला फूंकने पर भानू सहाय को भेजा 14 दिन की जेल, बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर किया था प्रदर्शन

Fri, 05 Jun 2026 11:24 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 05 Jun 2026 11:24 AM IST
सार

बुंदेलखंड राज्य के गठन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर भानू सहाय ने कचहरी चौराहे पर पीएम, गृहमंत्री और रक्षा मंत्री के पुतले जलाए थे। जिस पर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Jhansi: Bhanu Sahay sentenced to 14 days in jail for burning an effigy
पुतला फूंकने के मामले में भानु सहाय पुलिस गिरफ्त में। - फोटो : विभाग

विस्तार

बुंदेलखंड राज्य के गठन की मांग को लेकर बृहस्पतिवार प्रदर्शन कर बुंदेलखंड राज्य निर्माण मोर्चा ने कचहरी चौराहे पर पीएम, गृहमंत्री और रक्षा मंत्री के पुतले जलाए। इधर पुतला दहन की सूचना पर नवाबाद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा के अध्यक्ष भानु सहाय को हिरासत में लेकर उनका चालान कर सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। उन्हें 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


बुंदेलखंड राज्य निर्माण को लेकर पिछले लंबे समय से बुंदेलखंड राज्य निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानु सहाय आंदोलन व प्रदर्शन करते आ रहे है। मोर्चा के अध्यक्ष का आरोप है कि भाजपा नेता उमा भारती ने लोकसभा चुनाव के दौरान बुंदेलखंड वासियों को अलग राज्य गठन का आश्वासन दिया था। लेकिन चुनाव जीतने व सरकार बनने के बाद बुंदेलखंड राज्य को लेकर कोई पहल नहीं की गई। उन्होंने कचहरी चौराहे पर समर्थकों के साथ देश के पीएम, गृहमंत्री व रक्षा मंत्री के पुतले जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग रखी। इधर पुतला दहन की सूचना पाकर नवाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भानु सहाय को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। जहां मामला दर्ज कर भानु सहाय को सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन की जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed