फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Before engagement, the girl committed suicide by hanging herself.

Jhansi: सगाई से पहले युवती ने फंदे से लटककर दी जान, भंडारे से लौटकर उठाया आत्मघाती कदम

Sun, 02 Nov 2025 06:35 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 02 Nov 2025 06:35 AM IST
सार

भावना घर के बगल बने कच्चे मकान में सोने चली गई। सुबह मां के पहुंचने पर उसका शव फंदे से लटका मिला। यह देख मां चीख उठी। थानाध्यक्ष रूपेश कुमार के मुताबिक परिजन सुसाइड की वजह नहीं बता सके।

विज्ञापन
Jhansi: Before engagement, the girl committed suicide by hanging herself.
फांसी। - फोटो : Freepik

विस्तार

रक्सा के मठ गांव निवासी धर्मेंद्र प्रजापति की बड़ी पुत्री निशा (19) ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन उसके लिए रिश्ता तलाश रहे थे। कुछ दिनों बाद ही उसकी सगाई होनी थी। शुक्रवार रात उसने घर के बगल में बने कच्चे मकान में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन उसके सुसाइड करने की वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन


मठ निवासी धर्मेंद्र ट्रक चालक है। परिवार में निशा सबसे बड़ी थी। आठवीं पास कर उसने पढ़ाई बंद कर दी थी। परिजन अब उसके लिए रिश्ता तलाश रहे थे। 14 नवंबर को रिश्ते की बात तय होनी थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बच्चों को नए कपड़े एवं मिठाई दिलाने के बाद बृहस्पतिवार को पिता ट्रक लेकर इंदौर चले गए। घर में पत्नी, बेटी भावना एवं बेटा थे। शुक्रवार को गांव में भंडारा था। सभी के साथ भावना भी गई थी। खाना खाने के बाद रात करीब आठ बजे लौटकर आए। भावना घर के बगल बने कच्चे मकान में सोने चली गई। सुबह मां के पहुंचने पर उसका शव फंदे से लटका मिला। यह देख मां चीख उठी। थानाध्यक्ष रूपेश कुमार के मुताबिक परिजन सुसाइड की वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed