फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi-before comming barat, house collapsed

झांसी- बारात आने से पहले ही दुल्हन का घर भरभराकर गिरा

Thu, 04 Mar 2021 08:10 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 08:10 PM IST
विज्ञापन
jhansi-before comming barat, house collapsed
फोटो 1- छप्पर गिरने से क्षतिग्रस्त सामान - फोटो : DEHAT
झांसी (मऊरानीपुर)। मोहल्ला गांधीगंज स्थित बबलू खां के के घर बेटी की बारात आने से पहले ही गुरुवार को दिन में 11 बजे उसका कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। इससे मकान के मलबे में दबकर छह लोग घायल हो गए। घर में रखा बेटी के दहेज का सामान भी दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंच गए। उन्होंने घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद दुल्हन भी फूट फूटकर रोने लगी। घर में भी खुशी का माहौल गम में बदल गया। इसके बाद सभी लोगों ने मिलकर बारात के लिए तैयारी की। रात को बारात आने के बाद निकाह कराया गया। घटना के बाद कोतवाली पुलिस और तहसील प्रशसन ने भी मुआयना किया।
विज्ञापन

बबलू खां पेशे से चालक हैं। गुरुवार की रात को उनकी बेटी की बारात आनी थी। इसकी वजह से घर में तमाम रिश्तेदार भी मौजूद थे। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। लोगों की भीड़ की वजह से कच्ची छत भरभराकर गिर गई। इससे छह लोग घायल हो गए। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। इसके बाद आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर उनको अस्पताल पहुंचाया। घर के पास ही बारात और रिश्तेदारों के लिए खाने का इंतजाम किया गया था। मोहल्लेवालों ने भी भरोसा दिया कि सभी लोगों की मदद से बारात का अच्छी तरह से स्वागत होगा। निकाह के बाद हंसी खुशी बेटी की विदाई कराई जाएगी। रात को बारात आने पर उसका स्वागत किया गया। निकाह के बाद सभी ने खाना खाया। इसके बाद देर रात लड़की की रुखसती की गई। मोहल्ले के लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बबलू खां का मकान बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed