फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi becomes the first division of the state to implement e-office system

Jhansi News: ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने वाला प्रदेश का पहला मंडल बना झांसी

Sun, 18 Feb 2024 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Jhansi becomes the first division of the state to implement e-office system
अमर उजाला ब्यूरोझांसी। शनिवार को झांसी मंडल में ई-ऑफिस प्रणाली लागू की गई। इसके साथ ही इस व्यवस्था को लागू करने वाला झांसी प्रदेश का पहला मंडल बन गया। ई-ऑफिस प्रणाली का शुभारंभ करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि इस व्यवस्था से त्वरित व पारदर्शी ढंग से काम होगा।
विज्ञापन

नवीन आयुक्त सभागार में ई-ऑफिस प्रणाली का शुभारंभ करते हुए कमिश्नर डा. आदर्श सिंह ने कहा कि इस व्यवस्था के माध्यम से कार्यप्रणाली सरलीकृत, पारदर्शी, प्रभावी और जवाबदेही होगी। इसके अलावा यह कागज रहित होगी। इससे त्वरित निर्णय लेने में भी सहायता मिलेगी। कार्यालय समय की बचत होगी। इस दौरान लखनऊ से आए ई-ऑफिस प्रशिक्षक सुधीर यादव ने आयुक्त कार्यालय के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को ई-ऑफिस प्रक्रिया के तहत पत्रावलियों का डिजिटल रूप से रखरखाव करने व निस्तारण संबंधी प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर अपर आयुक्त न्यायिक उमाकांत त्रिपाठी, अपर आयुक्त प्रशासन महेंद्र मिश्रा, संयुक्त मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी, एसएसपी राजेश एस, प्रशासनिक अधिकारी दीपक कुमार मिश्रा, वैयक्तिक सहायक राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
जनपद स्तरीय निवेशक कार्यक्रम का आयोजन 19 को: डीएम
झांसी। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में 19 फरवरी को लखनऊ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में जनपद स्तरीय निवेश कार्यक्रम भी होगा, जिसमें जनप्रतिनिधि, उद्यमी, निवेशक, औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि व निवेश से संबंधित विभागों के अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। जनपद स्तरीय ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 58 निवेशकों को आमंत्रित किया जा रहा है। इन निवेशकों के 10 करोड़ से कम लागत के निवेश के प्रस्ताव हैं। इसके अलावा कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के 350 लाभार्थियों को टूल किट भेंट किए जाएंगे। जनपद स्तरीय निवेश कार्यक्रम में लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया जाएगा। साथ ही गरौठा, बबीना व मऊरानीपुर विधानसभा में भी विधायकों व अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण होगा। ब्यूरो

केक काटा और दिलाई गई मतदान की शपथ
झांसी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर स्वीप योजना के तहत अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्यामलता आंनद की अगुवाई में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी के तहत बस अड्डे पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जबकि, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में केक काटा गया और युवा मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर स्वीप क्रिकेट मैच का भी आयोजन हुआ। ब्यूरो


प्लॉट पर कब्जे का आरोप
झांसी। मऊरानीपुर के जैन मंदिर के पास निवासी सुनील रायकवार की पत्नी ज्योति रायकवार ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि मौजा झांकरी में उसका प्लॉट है, जिसके कुछ हिस्से पर क्षेत्र के एक प्रभावशाली व्यक्ति ने कब्जा कर लिया है। महिला ने प्लॉट को कब्जा मुक्त कराने की मांग की। महिला के साथ मंगेश रायकवार, मनीराम रायकवार, भारत कश्यप, सीताराम रायकवार, देवीदास, अमित राकयवार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed