फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi becomes a hub of solar energy: supplies are being made to 5 states

झांसी बना सौर ऊर्जा का हब: 5 राज्यों में हो रहे सप्लाई, 300 स्टाफ के साथ पीएम की यह योजना साकार कर रहे रमाकांत

Sun, 14 Dec 2025 10:32 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 14 Dec 2025 10:32 AM IST
सार

रमाकांत पटेल बताते है कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत झांसी जिला में पचास हजार कनेक्शन लगाए जाने थे। लेकिन अभी करीब आठ हजार ही लग सके। जानकारी के अभाव की वजह से उपभोक्ता इसका लाभ नहीं ले पा रहे हैं।

विज्ञापन
Jhansi becomes a hub of solar energy: supplies are being made to 5 states
रमाकांत पटेल, निदेशक (रामराजा सोलर पावर ग्रीन एनर्जी) - फोटो : स्वयं

विस्तार

झांसी सौर ऊर्जा से संबंधित उत्पादों को लेकर बड़ा केंद्र बन रहा है। यहां से अलग-अलग राज्यों में सोलर पैनल सप्लाई हाे रहे हैं। इसकी पीछे वजह है कि जहां सोलर से उपभोक्ता को चौबीस घंटे बिजली मिल रही है और विद्युत के बढ़ते बिलों के बोझ से भी छुटकारा मिल रहा है। एवं केंद्र सरकार द्वारा 3 किलोवाट के सोलर लगाने पर 78000 रुपए की सब्सिडी एवं राज्य सरकार द्वारा 30000 रुपए अलग से सब्सिडी दी जा रही है साल दर साल सोलर उपभोक्ताओं में इजाफा हो रहा है। राजराजा सोलर पावर ग्रीन एनर्जी के निदेशक रमाकांत पटेल बताते है कि उन्होंने करीब सात साल पहले चंद स्टाफ के साथ काम शुरू किया था आज तीन सौ से अधिक स्टाफ उनकी कंपनी को आगे बढ़ाने एवं मोदी जी के सपने को साकार करने की दिशा में काम कर रहे हैं। यूपी के कई जिलों के साथ अलग-अलग राज्यों में सोलर पैनल सप्लाई हो रहे हैं।
विज्ञापन

 

Jhansi becomes a hub of solar energy: supplies are being made to 5 states
रामराजा सोलर पावर ग्रीन एनर्जी की टीम - फोटो : स्वयं
आटा चक्की से लेकर मोटर पंप के अलावा कई उत्पाद
रमाकांत पटेल ने बताया कि उन्होंने अपना सोलर का व्यापार 2017 से शुरू किया था, आज उनकी कंपनी रामराजा सोलर पूरे उत्तर प्रदेश में तीसरे नंबर पर है और फरवरी 2026 तक सबसे ऊपर आने का उनका लक्ष्य है। 12 स्टाफ के साथ काम शुरू किया था और आज उनके साथ तीन सौ से अधिक स्टाफ कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी की के सपने को हम साकार कर रहे हैं। पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत झांसी जिला में 50000 हजार कनेक्शन लगाए जाने थे लेकिन अभी तक लगभग 8000 हजार ही लोगों को इसका लाभ मिल पाया है, जानकारी की कमी के कारण लोग इसका लाभ नहीं ले पा रहे हैं। पीएम के लक्ष्य के अनुसार हम लोग काम कर रहे हैं ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना से जुड़ सकें इसके लिए हम लोग प्रयासरत है। इसके लिए हम लोग न्यूज़पेपर, सोशल मीडिया एवं हमारे स्टाफ के द्वारा घर-घर जाकर पीएम सूर्य घर योजना की जानकारी घर-घर दी जा रही है एवं कई माध्यमों से प्रचार प्रसार करके जानकारी फैलाने का काम कर रहे हैं पीएम सूर्य योजना के अलावा और भी उत्पाद सोलर आटा चक्की, सोलर वाटर पंप, कमर्शियल प्रोजेक्ट की एक दर्जन से अधिक सेवाएं दे रहे हैं। पांच स्टेट यूपी, एमपी, उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार तक हमारे यहां से उत्पाद सप्लाई किए जा रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Jhansi becomes a hub of solar energy: supplies are being made to 5 states
सौर ऊर्जा - फोटो : अमर उजाला
पीएम सूर्य घर योजना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 फरवरी 2024 को इस योजना की शुरूआत की थी। रूफटॉप (घर की छत पर) सोलर पैनल लगाकर उन्हें हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देना और बिजली बिल कम करना है, जिसमें मोदी सरकार 78 हजार और योगी सरकार 30 हजार की सब्सिडी भी देती है। एक किलोवाट पर पैतालीस हजार, दो किलो वाट पर नब्बे हजार और तीन किलो वाट पर एक लाख आठ हजार की सब्सिडी है। अतिरिक्त बिजली ग्रिड को बेचकर आय का जरिया भी है। इस योजना के लिए राष्ट्रीय
पोर्टल  https://pmsuryaghar.gov.in पर आवेदन कर पंजीकरण किया जा सकता है।



सोलर उत्पाद की बढ़ती मांग को लेकर जानकारी देते उद्यमी रमाकांत पटेल...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed