फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi Bar Association Election: Fate of 64 candidates sealed in ballot box, 1905 voters cast their votes

झांसी अधिवक्ता संघ चुनाव : 64 उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटिका में बंद, 1905 मतदाताओं ने किया मतदान

Thu, 16 Oct 2025 06:40 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 16 Oct 2025 06:40 AM IST
सार

सुबह 10 बजे से झांसी क्लब में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान आरंभ हुआ। दो गुटों के बीच तनाव के चलते गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए कचहरी समेत आसपास का पूरा इलाका छावनी में तब्दील रहा। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने भी पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया।

विज्ञापन
Jhansi Bar Association Election: Fate of 64 candidates sealed in ballot box, 1905 voters cast their votes
वोट करने जाते अधिवक्ता - फोटो : संवाद

विस्तार

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में बुधवार को अध्यक्ष, सचिव समेत 23 पदों के लिए कुल 64 प्रत्याशियों की किस्मत 1905 मतदाताओं ने मतपेटियों में कैद कर दिया। मामूली नोकझोंक को छोड़कर मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। मतदान खत्म होने के बाद मतपेटियां स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवा दी गईं। मतगणना 17 अक्तूबर को सुबह दस बजे से लाइब्रेरी हॉल में आरंभ होगी।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह 10 बजे से झांसी क्लब में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान आरंभ हुआ। दो गुटों के बीच तनाव के चलते गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए कचहरी समेत आसपास का पूरा इलाका छावनी में तब्दील रहा। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने भी पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया। एसपी सिटी प्रीति सिंह समेत पांच क्षेत्राधिकारी, चार मजिस्ट्रेट भी व्यवस्था संभालने में लगाए गए थे। शाम पांच बजे तक चले मतदान में 2090 मतदाताओं में 1905 मतदाताओं ने हिस्सा लिया। चुनाव में अध्यक्ष पद पर चार, सचिव पद पर पांच उम्मीदवार मैदान में थे वहीं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आठ, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर तीन, कोषाध्यक्ष के लिए आठ उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हुआ। सबसे अधिक मत संयुक्त सचिव प्रकाशन एवं संयुक्त सचिव लाइब्रेरी पद के लिए पड़े जबकि अध्यक्ष पद के लिए 1888 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय लड़ाई देखने को मिल रही है। अन्य पदों पर भी उम्मीदवारों के बीच कांटे का मुकाबला होता दिखाई दिया। शाम पांच बजे मतदान खत्म होने के बाद पुलिस बल की मौजूदगी में मत पेटिकाएं सील करके स्ट्रांग रूम में रखवा दी गईं।
विज्ञापन



 

मामूली नोकझोंक को छोड़ शांतिपूर्ण रहा चुनाव

शांतिपूर्ण तरीके से मतदान निपट जाने के बाद पुलिस-प्रशासन ने भी राहत की गहरी सांस ली। मतदान के दौरान गड़बड़ी की आशंका से पुलिस अफसर भी सशंकित थे। इस वजह से पीएसी समेत भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। मतदान स्थल की ओर जाने वाले रास्ते बैरिकेडिंग करके रोक दिए गए थे। सुरक्षा के लिहाज से मतदान स्थल के अंदर अधिवक्ताओं के मोबाइल फोन ले जाने पर भी रोक लगाई थी। मतदान के दौरान अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों में मामूली नोकझोंक छोड़कर चुनाव शांतिपूर्ण रहा।


पद वार डाले गए वोट

अध्यक्ष- 1888
वरिष्ठ उपाध्यक्ष- 1883
कनिष्ठ उपाध्यक्ष- 1881
महामंत्री- 1888
कोषाध्यक्ष- 1886
संयुक्त सचिव प्रशासन- 1896
संयुक्त सचिव प्रकाशन- 1905
संयुक्त सचिव लाइब्रेरी- 1905
वर्षिक सदस्य- 1888
कनिष्ठ सदस्य- 1880



मतगणना को लेकर एल्डर्स कमेटी ने तय की रणनीति

मतदान खत्म होने के बाद चेयरमैन जगदीश द्विवेदी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें मतगणना को लेकर रणनीति बनाई गई। चेयरमैन ने मतदान के शांतिपूर्ण तरीके से निपटने पर सभी का आभार जताया। बैठक में मदन मोहन श्रीवास्तव, जगदीश प्रसाद लिखधारी, सतीश चंद्र गुप्ता, प्रभात कुमार शर्मा, रविशंकर शर्मा, राकेश भटनागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed