फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi bandra special train

आज से चलेगी झांसी बांद्रा स्पेशल एक्सप्रेस

Sun, 04 Oct 2020 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
jhansi bandra special train
jhansi bandra special train
झांसी। झांसी बांद्रा स्पेशल एक्सप्रेेस और लोकमान्य तिलक प्रयागराज स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन चार अक्तूबर से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

इसमें गाड़ी नंबर 01103 झांसी बांद्रा एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार व सोमवार को झांसी से शाम 4.50 बजे और 01104 बांद्रा झांसी एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार व बुधवार को सुबह 4110 बजे चलेगी। इस ट्रेन को दतिया, डबरा, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, रुठियाई, चाचौरा बीनागंज, वियावरा राजगढ़, मक्सी, उज्जैन, नागदा, रतलाम, दाहोद, गोधरा, बड़ोदरा, भरूच, सूरत, वापी व बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इसी तरह 02129 लोकमान्य तिलक प्रयागराज एक्सप्रेेस प्रत्येक मंगलवार व रविवार को सुबह 5.23 बजे और 02130 प्रयागराज लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार व सोमवार को शाम 6.30 बजे चलेगी। इस ट्रेन को थाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, भुसावल, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, टिमरनी, इटारसी, हबीबगंज, भोपाल, बीना, ललितपुर, झांसी, मऊरानीपुर, हरपालपुर, महोबा, बांदा, अतर्रा, चित्रकूटधाम कर्वी व मानिकपुर स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।
खजराहा स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का काम पूरा
झांसी। झांसी- बबीना के बीच चल रहे तीसरी रेल लाइन पर शनिवार को खजराहा स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का काम पूरा कर लिया गया। इसमें 23 प्वांइट व 24 सिग्नल को जोड़ा गया। इसके पहले बिजौली स्टेशन पर यह कार्य पूरा किया गया था। यह सिग्नलिंग की अत्याधुनिक प्रणाली है। इसके संस्थापन से 62 रूट की उपलब्धता होगी। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं टेलीकॉम इंजीनियर निर्मोद कुमार, अमित गोयल, उप मुख्य मंडल सिग्नल एवं टेलीकॉम इंजीनियर विष्णु गुप्ता, उप मुख्य इंजीनियर सौरभ जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन

एडीआरएम ने किया स्टेशन
झांसी। रेलवे स्टेशन का शनिवार को अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेशन) दिनेश वर्मा ने निरीक्षण किया। उन्होंने आरआरआई सिस्टम, यार्ड व रनिंग रूम में ट्रेन संचालन व्यवस्था को देखा। इस मौके पर स्टेशन डायरेक्टर आरआर राजपूत व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed