फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi-Babina road will be widened with an expenditure of Rs 33.80 crore.

Jhansi News: 33.80 करोड़ से होगा झांसी-बबीना मार्ग का चौड़ीकरण

Thu, 20 Aug 2026 02:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Jhansi-Babina road will be widened with an expenditure of Rs 33.80 crore.
झांसी/बबीना। झांसी-बबीना मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण आरंभ हो गया। बुधवार को विधायक राजीव सिंह पारीछा ने भूमि पूजन किया। इस कार्य के पूरा होने से आवागमन सुगम और सुरक्षित होगा। इस सड़क के चौड़ीकरण कार्य काफी समय से प्रस्तावित था।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि झांसी-बबीना मार्ग में कुल 17.140 किलोमीटर लंबे हिस्से का चौड़ीकरण होगा। इस पर कुल 33.79 करोड़ खर्च होंगे। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक राजीव सिंह ने कहा कि सड़क के चौड़ीकरण से आवागमन आसान हो सकेगा। बबीना क्षेत्र के लोगों के साथ झांसी आने-वाले वाहन चालकों को भी लाभ फायदा होगा। अधिशासी अभियंता ने बताया कि कार्य आरंभ करा दिया गया है। तयशुदा समय पर काम पूरा करा लिया जाएगा। इस दौरान अवर अभियंता विनीत कुमार, पलविंदर सिंह नंदा, जगत सिंह राजपूत, शिखा साहू, राजेश पाल, सोनू सिकरवार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed