फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: B.Ed entrance exam forms will now be filled till 30th, three-year record broken

BU: अब 30 तक भरे जाएंगे बीएड प्रवेश परीक्षा फार्म, तीन साल का टूटा रिकॉर्ड, 4.70 लाख ने किया पंजीकरण

Wed, 08 Apr 2026 11:59 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 08 Apr 2026 11:59 AM IST
सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश से भी हजारों युवाओं ने आवेदन किया है। अभी तक के आंकड़ों के हिसाब से सबसे ज्यादा आवेदन पूर्वांचल से आए हैं। 30 अप्रैल के बाद पांच मई तक विलंब शुल्क के साथ फार्म जमा होगा।

विज्ञापन
Jhansi: B.Ed entrance exam forms will now be filled till 30th, three-year record broken
बीयू, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शासन ने बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी है। इसके बाद पांच मई तक विलंब शुल्क के साथ फार्म जमा होगा। वहीं, मंगलवार दोपहर तक 4.70 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण किए। 3.84 लाख छात्र फीस जमा कर फार्म भर चुके हैं। बीयू प्रशासन का अनुमान है कि फार्म जमा करने का आंकड़ा पांच लाख तक जाएगा।
विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से भी हजारों युवाओं ने आवेदन किया है। अभी तक के आंकड़ों के हिसाब से सबसे ज्यादा आवेदन पूर्वांचल से आए हैं। उन्होंने बताया कि शासन ने बीएड प्रवेश परीक्षा का फार्म भरने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तक बढ़ा दी है। मंगलवार तक पिछले तीन वर्ष के आवेदन का रिकॉर्ड टूट गया है।
विज्ञापन


कुलसचिव ने बताया कि प्रवेश परीक्षा 31 मई को कराने के लिए मंगलवार को बैठक की गई। तय किया गया कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में परीक्षा केंद्र बनेंगे। हर जिले में डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डीनेटर व डिस्ट्रिक्ट नोडल ऑफिसर तैनात करने के लिए राजकीय विवि के कुलसचिव को पत्र भेज दिया है। गत वर्ष 69 जिलों में 851 परीक्षा केंद्र बने थे, इस बार एक हजार से अधिक परीक्षा केंद्र बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed