फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Auto-rickshaw driver hangs himself after finalizing daughter's marriage

Jhansi: बेटी की शादी तय करने के बाद ऑटो चालक ने फंदा लगाकर दी जान, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

Mon, 07 Sep 2026 01:20 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 07 Sep 2026 01:20 PM IST
सार

परिजन सुसाइड की वजह नहीं बता पाए। कुछ दिन पहले ही मृतक ने अपनी बेटी की शादी तय की थी। नवरात्र में ही सगाई की जानी थी। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Jhansi: Auto-rickshaw driver hangs himself after finalizing daughter's marriage
सुसाइड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ागांव के दिगारा गांव निवासी जियालाल अहिरवार (42) ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव रविवार सुबह घर से दूर एक पेड़ से लटका मिला। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजन उसके सुसाइड की वजह नहीं बता सके हालांकि परिजनों का कहना है कि कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपनी बड़ी बेटी की शादी तय की थी। नवरात्र में ही सगाई की जानी थी। उनकी मौत से परिवार में रोना पिटना मचा है।
विज्ञापन


मूल रूप से एरच के बिलारी गांव निवासी जियालाल परिवार के साथ दिगारा गांव में रहते थे। जीविकोपार्जन के लिए ऑटो चलाते थे। परिवार में पत्नी समेत बेटी एवं छोटा बेटा सूरज है। परिजनों ने बताया कि शनिवार रात परिवार के लोग बेटी की शादी की तैयारियों पर चर्चा कर रहे थे, तभी जियालाल बाहर चले गए। काफी देर तक वह वापस लौटकर नहीं आए। बेटे सूरज समेत परिजनों ने तलाश शुरू की। उनका कहीं पता नहीं चला। सुबह उनका शव फंदे से लटका मिला। बड़ागांव थाना प्रभारी वेदप्रकाश पांडेय के मुताबिक प्रारंभिक छानबीन में सुसाइड किए जाने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed