फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Authority Secretary inspected the prison

Jhansi: प्राधिकरण सचिव ने किया कारागार का निरीक्षण, लीगल हेल्प डेस्क का अनावरण कर बंदियों से की वार्ता

Sat, 23 May 2026 11:35 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 23 May 2026 11:35 AM IST
सार

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ईशा त्रिपाठी ने शुक्रवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। विभिन्न बैरकों का भ्रमण कर बंदियों से व्यक्तिगत रूप से वार्ता की। 

विज्ञापन
Jhansi: Authority Secretary inspected the prison
झांसी कारागार में निरीक्षण करतीं प्राधिकरण सचिव। - फोटो : विभाग

विस्तार

सिविल जज व सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ईशा त्रिपाठी ने शुक्रवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। विभिन्न बैरकों का भ्रमण कर बंदियों से व्यक्तिगत रूप से वार्ता की व उनकी विधिक व अन्य समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से ऐसे पात्र व्यक्तियों को अधिवक्ता, परामर्श व अन्य आवश्यक विधिक सेवाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। कारागार परिसर में स्थापित लीगल हेल्प डेस्क का अनावरण किया गया।
विज्ञापन


सचिव ने बताया कि इस हेल्प डेस्क के माध्यम से बंदियों को उनके मामलों से संबंधित विधिक जानकारी, निःशुल्क विधिक सहायता, अपील, जमानत, पैरोल तथा अन्य विधिक अधिकारों के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। निरीक्षण में वरिष्ठ सहायक आदिल जाफरी, लीगल डिफेंस काउंसिल के चीफ प्रतीक समाधिया, असिस्टेंट लीगल डिफेंस काउंसिल अजय राठौर व असिस्टेंट लीगल डिफेंस काउंसिल दीपक मणि त्रिपाठी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed