फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi Attack of Deputy CM Keshav Prasad Maurya Akhilesh supporting stone pelters for vote bank

Jhansi: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का हमला- वोट बैंक की खातिर पत्थरबाजों का साथ दे रहे अखिलेश

Wed, 15 Jun 2022 07:06 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 15 Jun 2022 07:06 PM IST
सार

बुधवार को झांसी पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सर्किट हाउस में पत्रकारों के पूछे सवाल के जवाब में कहा अखिलेश हमेशा दंगाई एवं पत्थरबाजों की बात करते हैं। कभी ऐसे हमलों में घायल पुलिस बल अथवा छोटे दुकानदारों के नुकसान की बात नहीं करते।

विज्ञापन
Jhansi Attack of Deputy CM Keshav Prasad Maurya Akhilesh supporting stone pelters for vote bank
झांसी पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन पर वोट बैंक की खातिर पत्थरबाजों का साथ देने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


बुधवार को झांसी पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सर्किट हाउस में पत्रकारों के पूछे सवाल के जवाब में कहा अखिलेश हमेशा दंगाई एवं पत्थरबाजों की बात करते हैं। कभी ऐसे हमलों में घायल पुलिस बल अथवा छोटे दुकानदारों के नुकसान की बात नहीं करते। सिर्फ वोट बैंक की राजनीति से हालत बिगड़ते हैं। कहा, अखिलेश चार सौ सीट न जीत पाने की वजह से अभी तक बौखलाए हैं। डिप्टी सीएम ने कांग्रेस एवं राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन


उन्होंने राहुल के ईडी से पूछताछ के बाद कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन को चोर मचाए शोर जैसा आचरण करार दिया। डिप्टी सीएम ने कहा गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को ईडी से लेकर सीबीआई तक ने तलब किया लेकिन भाजपा ने कभी जांच एजेंसी पर दबाव नहीं बनाया। अब राहुल गांधी से जब पूछताछ हो रही है तब गांधी परिवार ने पूरी कांग्रेस को सड़कों पर उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने इसकी निंदा करते हुए कहा गांधी परिवार के लिए देश नहीं बल्कि व्यक्ति बड़ा है। कहा, इस देश में न्यायालय है। जांच एजेंसी से संतुष्ट न होने वाले को न्यायालय की शरण लेनी चाहिए। सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने की परंपरा गलत है। सैन्य प्रशिक्षण के सवाल पर उन्होंने कहा कई देशों में इसकी व्यवस्था पहले से ही है। उन देशों में नागरिकों को भी सैन्य प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके पहले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाउस में एक दर्जन से अधिक विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed