झांसी: भाजपा सांसद बृजलाल का हमला- माफियाओं को सपा ने बनाया माननीय
राज्यसभा सांसद ने कहा कि अखिलेश यादव जब मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने आतंकियों को निर्दोष बताते हुए मुकदमे वापस लिए। मगर कोर्ट ने ऐसा नहीं होने दिया। हाल ही में उनमें से चार आतंकियों को फांसी की सजा हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के संगोष्ठी संकल्प पेटिका कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद और पूर्व डीजीपी बृजलाल ने प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि माफियाओं को माननीय समाजवादी पार्टी ने बनाया है। पिछली सरकार में गुंडाराज चरम पर था। खुलेआम जमीनों, खेतों पर कब्जे होते थे। दुकान से सामान और पंप से पेट्रोल लेने के बाद सपा कार्यकर्ता पैसे नहीं देते थे।
राज्यसभा सांसद ने सपा प्रमुख पर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश यादव जब मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने आतंकियों को निर्दोष बताते हुए मुकदमे वापस लिए। मगर कोर्ट ने ऐसा नहीं होने दिया। हाल ही में उनमें से चार आतंकियों को फांसी की सजा हुई है। सपा की सरकार में समाजवादी कानून चलता था। ये तय होता है कि कौन गिरफ्तार होगा, कौन नहीं।
उन्होंने कहा कि आए दिन प्रदेश में दंगे होते थे, जो प्रदेश कि जनता अब तक भूली नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है और अपराधियों, माफियाओं को जेल भेजने का काम किया है। इसके अलावा अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चल रहा है। इन जमीनों पर आज गरीबों के लिए आवास बनाए जा रहे हैं।
उन्होंने बसपा प्रमुख मायावती पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि मायावती खुद को दलित हितैषी बताती हैं लेकिन असलियत में दलितों के लिए सबसे ज्यादा काम भाजपा ने किया है।