{"_id":"6a82952d07836641a005049f","slug":"jhansi-assistant-manager-s-son-dies-in-accident-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: सहायक मैनेजर के बेटे की हादसे में मौत, कमिश्नरी के सामने टक्कर मारकर भाग निकला अज्ञात वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: सहायक मैनेजर के बेटे की हादसे में मौत, कमिश्नरी के सामने टक्कर मारकर भाग निकला अज्ञात वाहन
Mon, 17 Aug 2026 10:29 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 17 Aug 2026 10:29 AM IST
सार
मृतक उदय बीएससी अंतिम वर्ष का छात्र था। वह कोचिंग से पढ़कर लौट रहा था। इस दौरान कमिश्नरी के पास अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी और हादसा हो गया।
विज्ञापन
दुर्घटना।
विस्तार
पंजाब एंड सिंध बैंक के सहायक मैनेजर राधेश्याम गुप्ता के पुत्र उदय गुप्ता (20) को कोचिंग पढ़कर लौटते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उदय गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उदय बीएससी अंतिम वर्ष का छात्र था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के खाती बाबा स्थित शास्त्री नगर निवासी राधेश्याम गुप्ता के परिवार में पत्नी सुनीता समेत बेटी सोनी, सोहिनी समेत जुड़वा बेटे उदय और उज्जवल थे। उदय विपिन बिहारी कॉलेज में बीएससी अंतिम वर्ष में पढ़ता था। परिजनों ने बताया उदय आंतिया ताल के पास स्थित कोचिंग में पढ़ता था। 10 अगस्त की शाम लगभग 6:30 बजे कोचिंग से पढ़ कर घर लौट रहा था। कमिश्नरी के पास अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इसमें उदय घायल हो गया था। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत में सुधार न होने पर रविवार तड़के उसकी मौत हो गई। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की तलाश की जा रही है।