{"_id":"69cde024bbed58953407e06a","slug":"jhansi-assistant-engineer-and-clerk-exchange-blows-over-payment-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: सहायक अभियंता और बाबू के बीच जमकर चले लात-घूंसे, बेतवा भवन में अधिशासी अभियंता का कमरा बना अखाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: सहायक अभियंता और बाबू के बीच जमकर चले लात-घूंसे, बेतवा भवन में अधिशासी अभियंता का कमरा बना अखाड़ा
Thu, 02 Apr 2026 08:49 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 02 Apr 2026 08:49 AM IST
सार
सहायक अभियंता मनीष चौधरी एवं कार्यालय में तैनात बाबू देवेंद्र के बीच जमकर लात-घूंसे चले। दोनों ने ही एक दूसरे को पीटा। वहां मौजूद कर्मचारियों ने किसी तरह दोनों को अलग किया।
विज्ञापन
बेतवा भवन में सहायक अभियंता और बाबू के बीच चले लात-घूंसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेतवा भवन स्थित अधिशासी अभियंता का कमरा बुधवार दोपहर अखाड़े में तब्दील हो गया। सहायक अभियंता मनीष चौधरी एवं कार्यालय में तैनात बाबू देवेंद्र के बीच जमकर लात-घूंसे चले। दोनों ने ही एक दूसरे को पीटा। वहां मौजूद कर्मचारियों ने किसी तरह दोनों को अलग किया। कार्यालय के भीतर मारपीट का मामला आला अफसरों तक भी पहुंचा है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अधिशासी अभियंता के कमरे में सहायक अभियंता मनीष चौधरी अकेले बैठे थे, तभी लिपिक देवेंद्र वहां जा पहुंचा। दोनों के बीच 31 मार्च को हुए भुगतान को लेकर विवाद होने लगा। दोनों ही तैश में आ गए। एक दूसरे को बाहर निकलने पर देख लेने की धमकी देने लगे। इसी बीच दोनों ने एक दूसरे का कालर पकड़कर घसीट लिया। उनके बीच लात-घूंसे चलने लगे। अधिशासी अभियंता के कमरे से मारपीट की आवाज आने पर कर्मचारी भी दौड़े। उन्होंने किसी तरह उनको अलग कराया। अधिशासी अभियंता बृजेश पोरवाल भी कुछ देर में वहां जा पहुंचे। अन्य डिवीजन के कर्मचारी भी आ गए। अधीक्षक अभियंता बृजेश कुमार का कहना है कि विवाद की वजह मालूम नहीं चली है। दोनों पक्षों को बुलाया गया है।