फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi artisans started digging on rat hole mining method to save laborers in Uttarkashi

Tunnel Rescue: मजदूरों को बचाने में अब इस्तेमाल हुआ देशी नुस्खा, झांसी के कारीगरों ने चूहे की तरह खोदी सुरंग

Tue, 28 Nov 2023 06:54 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: श्याम जी. Updated Tue, 28 Nov 2023 06:54 PM IST
सार

सुरंग खोदने के लिए झांसी के कारीगरों ने अब देशी नुस्खा अपनाया है। कारीगर चूहे-छेद खनन पद्धति पर खुदाई कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Jhansi artisans started digging on rat hole mining method to save laborers in Uttarkashi
चूहे-छेद खनन पद्धति के विशेषज्ञ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरकाशी के सिल्क्यारा-बारकोट सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को निकालने की कोशिश रंग लाई है। श्रमिकों को बचाने में अब देशी नुस्खे का इस्तेमाल होगा। चूहे छेद खनन पद्धति के विशेषज्ञ झांसी निवासी परसादी लोधी बचाव अभियान में सहायता करने के लिए सिल्क्यारा पहुंच चुके हैं। 

विज्ञापन


परसादी लोधी ने कहा कि वह बचाव पाइपों में प्रवेश करेंगे और सुरंग से बाहर निकलने में रास्ते को जाम करने वाले मलबे को खोदने के लिए हाथ से पकड़े गए उपकरणों का उपयोग करेंगे। ऐसे में सवाल उठता है कि जब मशीनों का उपयोग करके 15 दिन में सुरक्षित रास्ता नहीं बनाया जा सका, तो छेनी-हथौड़ी के सहारे मलबे को कितने दिन हटाया जायेगा।
विज्ञापन


बता दें कि सुरंग के भीतर बीते 16 दिन से फंसे मजदूरों को बाहरी दुनिया की मुश्किलों की जानकारी नहीं दी गई थी। उनका हर वक्त हौसला बढ़ाया जाता रहा, जिससे वह परेशानी महसूस न करें। वह मोबाइल पर गाने सुनते थे। बीएसएनएल के लैंडलाइन फोन से परिजनों से बातचीत भी कर पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों और भीतर फंसे मजदूरों के बीच संवाद कायम रखने के लिए उन्हें कुछ औपचारिकताएं पूरी करके अंदर जाने की आजादी दी गई थी। परिजन सुरंग के भीतर जाकर अंदर फंसे अपने लोगों से बातचीत कर पा रहे थे। सबा अहमद के भाई नैयर अहमद ने बताया कि वह जब भी बात करते थे तो उसे समझाते थे कि सबकुछ ठीक चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed