फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Applications for admission in agricultural institutions have started

Jhansi: कृषि संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, मेरिट के आधार पर मिलेगा दाखिला

Sat, 16 May 2026 07:44 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 16 May 2026 07:44 PM IST
सार

कृषि एवं संबद्ध विज्ञान विषयों के पीजी में प्रवेश के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की ओर से आयोजित अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Jhansi: Applications for admission in agricultural institutions have started
कृषि विश्वविद्यालय, झांसी - फोटो : संवाद

विस्तार

कृषि एवं संबद्ध विज्ञान विषयों के पीजी में प्रवेश के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की ओर से आयोजित अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से आयोजित परीक्षा से देशभर के कृषि विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में मेरिट के आधार पर प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन


रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. एसएस कुशवाहा ने बताया कि कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्यिकी, कृषि अभियांत्रिकी, वानिकी सहित अन्य संबद्ध विषयों में प्रवेश के लिए सात जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एनटीए एवं आईसीएआर की आधिकारिक वेबसाइट को नियमित देखते रहें।
विज्ञापन


आईसीएआर की परीक्षा से विद्यार्थियों को देश के प्रतिष्ठित कृषि शिक्षण संस्थानों में अध्ययन का मौका मिलता है। आवेदन करते समय अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक जानकारी और आवश्यक दस्तावेज सावधानीपूर्वक अपलोड करें जिससे बाद में किसी प्रकार की समस्या न हो।- डॉ. एसएस कुशवाहा, कुलसचिव- रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed