फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Anti-social elements damaged the statue of Baba Saheb, anger among the local people.

Jhansi: अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा, नाराज लोगों ने किया हंगामा

Fri, 17 Apr 2026 12:26 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 17 Apr 2026 12:26 PM IST
सार

प्रतिमा तोड़े जाने की खबर से प्रशासनिक महकमे में भी खलबली मच गई। थोड़ी देर में एसपी (ग्रामीण) समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंच गए। मामले की संवेदनशीलता को भांपते हुए अधिकारियों ने तुरंत नई प्रतिमा स्थापित कराई।

विज्ञापन
Jhansi: Anti-social elements damaged the statue of Baba Saheb, anger among the local people.
क्षतिग्रस्त प्रतिमा व मौके पर स्थानीय लोग और प्रशासन। - फोटो : संवाद

विस्तार

चिरगांव के करगुवां गांव के बाहर खेत में लगी डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को बृहस्पतिवार देर-रात अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह उसे क्षतिग्रस्त हाल में देख हंगामा मच गया। बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता पहुंच गए। प्रतिमा तोड़े जाने की खबर से प्रशासनिक महकमे में भी खलबली मच गई। थोड़ी देर में एसपी (ग्रामीण) डा. अरविंद कुमार समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंच गए। मामले की संवेदनशीलता को भांपते हुए अधिकारियों ने तुरंत नई प्रतिमा स्थापित कराई। चिरगांव थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


25 साल पहले लगाई गई थी प्रतिमा
स्थानीय लोगों ने बताया कि करगुवां गांव निवासी जनक किशोर गौतम के खेत में करीब 25 साल से डा. आंबेडकर की प्रतिमा लगी है। शुक्रवार सुबह आठ बजे जनक किशोर के खेत में पहुंचने पर उनको प्रतिमा क्षतिग्रस्त हाल में मिली। प्रतिमा तोड़े जाने की खबर आस पास के गांवों तक जा पहुंची। कुछ ही देर में गांव से सैकड़ों लोग जुट गए। हंगामा के साथ नारेबाजी शुरू हो गई। बसपा, सपा, भीम आर्मी समेत अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी पहुंचकर हंगामा करने लगे। एडीएम शिव प्रताप शुक्ल, एसडीएम अवनीश तिवारी, सीओ अजय श्रोत्रिय आदि अफसरों ने समझाने की कोशिश की लेकिन, आक्रोशित लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। प्रशासन ने कुछ देर में नई प्रतिमा मंगवाकर उसे पुराने स्थान पर रखवाया। तब लोगों का गुस्सा ठंडा पड़ा। हालांकि इसके बावजूद देर-रात तक पुलिस अफसर डटे रहे। प्रतिमा स्थल के आसपास भी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन


इनका यह है कहना
इस मामले में एसपी (ग्रामीण) डॉ. अरविंद कुमार का कहना है अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम उनकी पहचान करने की कोशिश में जुटी है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यहां सीसीटीवी कैमरा भी लगवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन का अल्टीमेटम
सपा जिलाध्यक्ष बृजेंद्र यादव की अगुवाई में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता भी पहुंच गए। प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर नाराजगी जताते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। जिलाध्यक्ष ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन का अल्टीमेटम दिया। वहीं, मेवालाल छिरौना, राहुल यादव, जगमोहन यादव, डा. रघुवीर चौधरी, प्रहलाद राजपूत, रामसेवक सेनियां, मौनी शाक्या, शेखर अहिरवार, गौरव चौधरी, अमित राजूपत, कुंज बिहारी, स्वदेश यादव आदि ने भी घटना पर नाराजगी जताते हुए गिरफ्तारी की मांग की।

मौके पर स्थानीय लोग व प्रशासन...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed