फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi and Lalitpur in top ten in the state in checking the health of patients

Jhansi News: मरीजों की सेहत जांचने में प्रदेश में टॉप टेन में झांसी और ललितपुर

Mon, 15 Apr 2024 03:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Jhansi and Lalitpur in top ten in the state in checking the health of patients
- गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग में झांसी का दूसरा स्थान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। गैर संचारी रोगों से जूझ रहे मरीजों की सेहत जांचने में झांसी मंडल के दो जिले प्रदेश के टॉप टेन जनपदों में शामिल हो गए हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 में लक्ष्य के सापेक्ष झांसी में 36 फीसदी और ललितपुर में 20 प्रतिशत मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। झांसी प्रदेश में दूसरे पायदान पर है।

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग के लिए आशा द्वारा क्षेत्र में रहने वाले सभी परिवारों की सूची तैयार करके पंजीकरण किया जाता है। 30 साल से अधिक आयु के पुरुषाें, महिलाओं को गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग के लिए सेंटर पर रेफर किया जाता है। स्क्रीनिंग के बाद ऐसे मरीजों का समूह बनाया जाता है। इसके आधार पर आगे इलाज चलता है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों को देखें तो वित्तीय वर्ष 2023-24 झांसी में 8,59,720 मरीजों की स्क्रीनिंग करने का लक्ष्य निर्धारित था। इसमें से 3,12,320 रोगियों की सेहत की जांच की गई, जो लक्ष्य का 36 फीसदी है। इसी तरह, ललितपुर में 5,88,607 लक्ष्य के सापेक्ष 1,05,525 रोगियों यानी 20 फीसदी की स्क्रीनिंग हुई। एनएचएम के मंडलीय परियोजना प्रबंधक आनंद चौबे ने बताया कि गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग में झांसी प्रदेश में दूसरे और ललितपुर नौवें स्थान पर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed