{"_id":"601817358ebc3ef91e26a2b6","slug":"jhansi-and-lalitpur-60-thousand-vahan-permit-more-five-years-jhansi-news-jhs1874448117","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी और ललितपुर में 60 हजार वाहन अब पांच साल बाद हटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी और ललितपुर में 60 हजार वाहन अब पांच साल बाद हटेंगे
विज्ञापन
झांसी। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के वाहनों को स्क्रैप करने के एलान से झांसी और ललितपुर के 60 हजार वाहन चालकों को राहत मिली है। 15 साल की मियाद पूरी कर चुके ऐसे वाहन पांच साल और सड़क पर दौड़ सकेंगे। वहीं नई वाहन कबाड़ नीति के तहत वाहन के स्क्रै प करने पर सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। इसे लेकर झांसी में ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर का निर्माण भी चल रहा है।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतामरण ने आम बजट में 15 साल पुराने वाहनों की सीमा को पांच साल बढ़ा दी है। अब वाणिज्यिक वाहन 15 साल और निजी वाहन 20 साल बाद सड़क से हटेंगे। इसके साथ ही वाहन के स्क्रैप होने पर प्रोत्साहन राशि का एलान किया गया है। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतामरण ने ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर बनाने का एलान भी किया है।
झांसी में करीब 40 हजार और ललितपुर में करीब 20 हजार वाहन ऐसे हैं, जिनकी 15 साल की मियाद पूरी हो चुकी है। नए आदेश के तहत अब ये वाहन पांच साल बाद सड़क से हटेंगे। वहीं झांसी के अंबावाय में ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर का निर्माण चल रहा है। जिसका निर्माण इसी साल पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद पुराने हो चुके वाहनों की यहां पर फिटनेस जांच की जाएगी। इसके साथ ही स्क्रैप हो चुके वाहनों को बेचने पर सरकार की ओर से प्रोत्साहन भी मिलेगा। इसका वाहन चालकों को खासा फायदा मिलेगा।