फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Akash Kulhari takes command of the range, 'red slip' was the identity in public hearing

Jhansi: आकाश कुलहरि को रेंज की कमान, जनसुनवाई में 'लाल पर्ची' रही पहचान

Thu, 28 Aug 2025 01:12 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 28 Aug 2025 01:12 PM IST
सार

दिसंबर 2024 में तैनाती के बाद डीआईजी केशव चौधरी ने जनसुनवाई में बदलाव करते हुए अपने कार्यालय में आने वाले पीड़ित को लाल रंग की पावती' दिलवाना आरंभ किया।
 

विज्ञापन
Jhansi: Akash Kulhari takes command of the range, 'red slip' was the identity in public hearing
डीआईजी आकाश कुलहरि - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निवर्तमान डीआईजी केशव कुमार चौधरी ने झांसी में तैनाती के दौरान जनसुनवाई को नए अंदाज में करके अपनी अलग जगह बनाई। अमूमन पुलिस अफसरों के यहां शिकायती पत्र देने के बाद पीड़ित को उसका कोई दस्तावेजी प्रमाण नहीं दिया जाता था लेकिन दिसंबर 2024 में तैनाती के बाद डीआईजी केशव चौधरी ने जनसुनवाई में बदलाव करते हुए अपने कार्यालय में आने वाले पीड़ित को लाल रंग की पावती' दिलवाना आरंभ किया।
विज्ञापन


इसके बाद, जब भी पीड़ित दोबारा आता, यह विवरण उस पावती में दर्ज किए जाते। इसके साथ जनसुनवाई रजिस्टर में इसे दर्ज किया जाता। डीआईजी कार्यालय आंने के ब्योरे के साथ अब तक हुई कार्रवाई भी उसमें दर्ज होती। इसकी निगरानी के लिए अलग से कर्मचारियों की तैनाती की गई। इसके अलावा पीड़ित के साथ विवेचकों को भी डीआईजी ने तलब करना शुरू किया। जनसुनवाई की इस नई विधा ने कई सारे मामले सुलझाने में मदद की। इसके चलते डीआईजी कार्यालय की जनसुनवाई में अधिक लोगों का पहुंचना आरंभ हुआ। डीआईजी केशव चौधरी का कहना है कि जनसुनवाई का यह तरीका हर जगह अपनाया।
विज्ञापन


ललितपुर के रह चुके एसएसपी

वर्ष 2006 बैच के आईपीएस आकाश कुलहरि को आईजी रेंज बनाया गया है। आकाश कुलहरि ललितपुर के एसपी रह चुके हैं। मूल रूप से राजस्थान के बीकानेर निवासी आकाश कुलहरि प्रयागराज, अलीगढ़ समेत अन्य कई बड़े जनपदों के कप्तान भी रह चुके हैं। अभी वह मुख्यालय पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में महानिरीक्षक लोक शिकायत पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed