फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi-Agra railway route affected for 3 hours due to fire in Patalkot Express

Jhansi News: पातालकोट एक्सप्रेस में आग लगने से झांसी-आगरा रेल मार्ग 3 घंटे रहा प्रभावित

Thu, 26 Oct 2023 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Jhansi-Agra railway route affected for 3 hours due to fire in Patalkot Express
- झांसी और ग्वालियर स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते रहे यात्री
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। आगरा रेल मंडल के भांडई स्टेशन के पास बुधवार शाम को पातालकोट एक्सप्रेस के चार जनरल कोच में आग लग गई। इसके चलते झांसी-आगरा रेलवे ट्रैक तीन घंटे तक प्रभावित रहा। झांसी आ रही वंदेभारत एक्सप्रेस, दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस, महाकौशल, गोंडवाना समेत तमाम ट्रेनों को जहां-तहां रोक दिया गया। वहीं झांसी से दिल्ली जा रही गतिमान एक्सप्रेस, ताज एक्सप्रेस को भी ग्वालियर के पास रोक दिया गया। इसके चलते यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
हादसे के चलते हजरत निजामुद्दीन से रानी कमलापति जा रही वंदेभारत एक्सप्रेस तीन घंटे तक आगरा कैंट स्टेशन पर खड़ी रही। पातालकोट एक्सप्रेस की आग बुझने और ट्रैक बहाल होने पर तीन घंटे बाद शाम 6:30 बजे ट्रेन को आगरा से झांसी के लिए रवाना किया गया। ट्रेन पौने तीन घंटे की देरी से रात 9:46 बजे झांसी पहुंची। वहीं झांसी आ रही दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस को भांडई जंक्शन पर रोक दिया गया। यह ट्रेन भी तीन घंटा 13 मिनट की देरी से रात 8:33 बजे झांसी आई। हादसे के चलते चेन्नई सेंट्रल राजधानी एक्सप्रेस दो घंटा, रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस 2:52 घंटा, महाकौशल एक्सप्रेस पांच घंटे, तेलंगाना एक्सप्रेस तीन घंटे, सचखंड एक्सप्रेस छह घंटे, अंडमान एक्सप्रेस तीन घंटा, बरेली-इंदौर साप्ताहिक एक्सप्रेस चार घंटे, श्रीधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस पांच घंटे, जीटी एक्सप्रेस ढाई घंटा, गोवा एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से झांसी आई।
विज्ञापन

इसके अलावा झांसी से आगरा की ओर गई गतिमान एक्सप्रेस धौलपुर जंक्शन, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस उन्माद स्टेशन, खजुराहो-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस सिकरौदा स्टेशन, सुशासन एक्सप्रेस घेर स्टेशन, वैष्णोदेवी कटरा एक्सप्रेस, पंजाब मेल, ताज एक्सप्रेस ग्वालियर जंक्शन पर खड़ी रहीं। सभी ट्रेनें दो से ढाई घंटे की देरी से आगरा की ओर रवाना हुईं। शाम 6:30 बजे पातालकोट एक्सप्रेस को कोच बदलकर झांसी रवाना किया गया। यह ट्रेन छह घंटे की देरी से झांसी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
एक हजार टिकट रद्द
पातलकोट एक्सप्रेस में आग लगने के चलते रेलवे ट्रैक प्रभावित हुआ। इसके चलते ट्रेनें लेट होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने पहले तो स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार किया। वहीं एक हजार यात्रियों ने टिकट रद्द करा दिए।
----------
रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
पातालकोट एक्सप्रेस के जनरल कोच में आग लगने के बाद रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। यात्री झांसी में हेल्पलाइन नंबर 0510-2440787, 2440790 और ग्वालियर में 0751-2432797, 2432849 पर संपर्क कर सकते हैं।

-------------
सो रहा था, तभी तेज धमाके से खुली नींद

ट्रेन में सवार झांसी के राहुल के हाथ- पैर झुलस गए। उन्होंने बताया कि वह बर्थ पर सो रहे थे। तेज धमाके से नींद खुल गई। कोच में धुआं और आग फैल गई। जल्दी बाहर निकलने के कारण झुलस गया। एक बार तो ये लगा कि अब जान नहीं बचेगी। राहुल को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed