{"_id":"f9356b174b7c525859ad72280fd8ebcb","slug":"jhansi-agra-and-jhansi-itarsi-passenger-canceled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी-आगरा व झांसी-इटारसी पैसेंजर निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी-आगरा व झांसी-इटारसी पैसेंजर निरस्त
ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Sun, 24 May 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। गुर्जर आंदोलन के चलते शनिवार को भी रेल संचालन पटरी से उतरा रहा। अप और डाउन की अधिकांश ट्रेनें दो से तीन घंटे की देरी से झांसी आईं। अप श्रीगंगा नगर नांदेड एक्सप्रेस तो बारह घंटे देरी से झांसी आई। रेल लाइन पर ट्रैफिक बढ़ने से झांसी-आगरा पैसेंजर व झांसी-इटारसी पैसेंजर को निरस्त कर दिया गया, जिससे पूरे दिन यात्री परेशान रहे।
कोटा रेल सेक्शन में चल रहे गुर्जर आंदोलन के कारण शनिवार को भी परिवर्तित मार्ग से अप और डाउन की ट्रेनों का आना जारी रहा। शनिवार को अगस्त क्रांति शताब्दी एक्सप्रेस, त्रिवेंद्रम निजामुद्दीन एक्सप्रेस, निजामुद्दीन अहमदाबाद एक्सप्रेस, नई दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस, फिरोजपुर मुंबई एक्सप्रेस, अमृतसर मुंबई एक्सप्रेस, देहरादून एक्सप्रेस, गरीब रथ, पश्चिम एक्सप्रेस, अजीमाबाद एक्सप्रेस, मुंबई राजधानी एक्सप्रेस समेत दो दर्जन से अधिक ट्रेनें झांसी से गुजारी गईं।
ट्रैफिक बढ़ने के कारण झांसी आने वाली नियमित गाड़ियां प्रभावित हुईं। इनमें उदयपुर खजुराहो इंटरसिटी एक्सप्रेस, ग्वालियर बरौनी मेल, पंजाब मेल, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस, पाताल कोट एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, श्रीधाम एक्सप्रेस, हबीबगंज एक्सप्रेस, नई दिल्ली जबलपुर एक्सप्रेस, समता एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, चंबल एक्सप्रेस आदि ट्रेनें अपने निर्धारित समय से दो से तीन घंटे की देरी से झांसी आई।
विज्ञापन
वहीं, रेल प्रशासन ने पटरियों पर बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए गाड़ी संख्या 51831 झांसी आगरा को अग्रिम आदेशों तक रद कर दिया है। इसी तरह गाड़ी संख्या 51828 झांसी इटारसी पैसेंजर शनिवार को रद कर दी गई। ट्रेनों की लेटलतीफी व पैसेंजर ट्रेनों के रद होने के कारण पूछताछ कार्यालय पर यात्रियों की भीड़ जुटी रही। इस दौरान कुछ यात्रियों ने हंगामा करने की कोशिश की जिन्हें आरपीएफ व टिकट चेकिंग स्टाफ ने शांत करा दिया।
ट्रेनों में नहीं भर पा रहा पानी
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों पर अधिक संख्या में ट्रेनों के आने के कारण पानी की मांग बढ़ गई है। स्टेशन पर बनी टंकी की क्षमता 56 हजार लीटर की है। अधिकांश ट्रेनें पूरी तरह खाली होकर झांसी आ रही हैं। इस कारण दो या तीन ट्रेनों में ही टंकी खाली हो जा रही है। टंकी को दुबारा भरने में बीस मिनट से आधे घंटे का समय लग जाता है। इस कारण ट्रेनों में पूरी तरह पानी नहीं भर पा रहा है। इसी तरह प्लेटफार्मों पर स्थित खानपान स्टाल पर यात्रियों की मांग पूरी करना मुमकिन नहीं हो पा रहा है। बिजली की आवाजाही के कारण पानी की बोतलें फ्रिजर में ठंडी नहीं हो पा रही हैं। यही हाल प्लेटफार्म पर लगे वाटर कूलर व नलों का बना हुआ है।