फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: After returning from her brother's wedding, a married woman committed suicide by consuming poison.

Jhansi: भाई की शादी से लौटकर विवाहिता ने जहर निगलकर दी जान, पति के साथ हुए दुर्व्यवहार से थी दुखी

Tue, 28 Apr 2026 12:09 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 28 Apr 2026 12:09 PM IST
सार

पति का कहना है कि वह पत्नी के साथ शादी में गया था, यहां मायके वालों के व्यवहार से वह दुखी होकर शादी बीच में छोड़कर घर लौट आई। रविवार को किसी काम से वह बाहर गया था, तभी पत्नी ने जहर निगल लिया।

विज्ञापन
Jhansi: After returning from her brother's wedding, a married woman committed suicide by consuming poison.
विवाहिता ने दी जान।

विस्तार

मायके में पति के साथ हुए दुर्व्यवहार से दुखी विवाहिता ने भाई की शादी से लौटकर जहर निगल लिया। अचेत हाल में परिजन उसे मेडिकल अस्पताल लेकर आए। सोमवार दोपहर उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मऊरानीपुर थाना के धौर्रा गांव की माया (26) की शादी करीब सात साल पहले महेंद्र पाल से हुई थी। दंपती को एक बेटा एवं एक बेटी है। महेंद्र खेती-किसानी करता है। ससुरालजनों का कहना है कि बुधवार को माया चचेरे भाई राकेश की शादी में शामिल होने पलेरा गांव गई थी। उसका पति महेंद्र भी गया था। वहां साढू से महेंद्र का विवाद हो गया। माया के सामने महेंद्र को भला-बुरा कहा गया। महेंद्र का कहना है कि मायके वालों के इस व्यवहार से वह दुखी थी। शादी बीच में छोड़कर ससुराल लौट आई। यहां भी किसी से बात नहीं कर रही थी। रविवार को किसी काम से वह बाहर गया था, तभी माया ने जहर निगल लिया। घर में अचेत हाल में बिस्तर पर पड़ी थी। मेडिकल अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने जहर निगलने की पुष्टि की। उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन


नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed