फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: After meeting his daughter, a father committed suicide by placing his head on the railway tracks.

झांसी: बेटी से मुलाकात के बाद रेल पटरी पर सिर रखकर पिता ने दी जान, छानबीन में जुटी पुलिस

Thu, 30 Oct 2025 05:11 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 30 Oct 2025 05:11 AM IST
सार

सूचना पर घटनास्थल पर सीपरी बाजार पुलिस पहुंच गई। तलाशी लेने पर जेब से बेटी का मोबाइल नंबर मिला। बेटी को बुलाया गया लेकिन, वह भी उनके सुसाइड की वजह नहीं बता सकी।

विज्ञापन
Jhansi: After meeting his daughter, a father committed suicide by placing his head on the railway tracks.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

ग्वालियर में अपनी बेटी से मिलकर लौटने के बाद पिता ने ट्रेन के आने पर रेल पटरी पर सिर रखकर जान दे दी। मंगलवार देर-शाम उनका शव मिशन कंपाउंड के पास बनी रेल पटरी से दो टुकड़ों में बरामद हुआ। उनके जेब में मिली पर्ची से उनकी शिनाख्त हो सकी। उनकी मौत की सूचना पर परिवार के लोग भी रोते-बिलखते पहुंच गए हालांकि परिजन उनके सुसाइड की वजह नहीं बता सके। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


कानपुर देहात के भोगनीपुर निवासी दिनेश बाबू पाल (50) पुत्र छम्मी लाल प्राइवेट काम करते थे। बड़ी बेटी दीपांजलि ग्वालियर में रहकर बीएससी (नर्सिंग) कर रही है। परिजनों ने पुलिस को बताया दिनेश 26 अक्तूबर को बेटी से मिलने ग्वालियर गए थे। उसके बाद करैरा में दोस्त से कागजात लेने गए थे। मंगलवार दोपहर वहां से झांसी जाने की बात कहकर निकले थे। शाम को वह झांसी पहुंचे। पुलिस को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम को ट्रेन के आने पर उन्होंने पटरी पर सिर रख दिया। लोगों ने शोर मचाया लेकिन, ट्रेन की चपेट में आने से शरीर के दो टुकड़े हो गए। सूचना पर सीपरी बाजार पुलिस पहुंच गई। तलाशी लेने पर जेब से बेटी का मोबाइल नंबर मिला। बेटी को बुलाया गया लेकिन, वह भी उनके सुसाइड की वजह नहीं बता सकी।
विज्ञापन


सीपरी बाजार थाना प्रभारी विनोद मिश्रा का कहना है प्रारंभिक छानबीन में मालूम चला कि वह शराब पीने के आदी थे हालांकि सुसाइड की वजह साफ नहीं हो सकी। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed