फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After killing a man one day dead body hidden in house then taken to MP and thrown into river in Jhansi

Jhansi: युवक की हत्या कर एक दिन घर में छिपाकर रखा शव, फिर मप्र ले जाकर नदी में फेंका, ऐसे सामने आई सच्चाई

Sun, 15 Jan 2023 09:02 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 15 Jan 2023 09:02 PM IST
सार

युवक की हत्या थाना कोतवाली इलाके में बड़ागांव गेट बाहर देवलाल चौबे के अखाड़े में रहने वाले कुछ युवकों ने की है। हत्या के बाद आरोपी लाश को एक दिन अपने घर में रखे रहे।

विज्ञापन
After killing a man one day dead body hidden in house then taken to MP and thrown into river in Jhansi
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी के नवाबाद थाना इलाके के तालपुरा निवासी युवक अरुण परिहार (27) गुरुवार से लापता था। तमाम खोजबीन के बाद भी परिजनों को उसका सुराग नहीं मिल पा रहा था। शनिवार को उसका शव झांसी से सटे मध्य प्रदेश के दतिया जिले के उनाव कस्बे में निकली नदी में उतराता हुआ मिला। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, युवक की हत्या थाना कोतवाली इलाके में बड़ागांव गेट बाहर देवलाल चौबे के अखाड़े में रहने वाले कुछ युवकों ने की है। हत्या के बाद आरोपी युवक की लाश को एक दिन अपने घर में रखे रहे। इसी बीच मौका देखकर वे उसकी लाश नदी में फेंक आए।

विज्ञापन

मप्र पुलिस द्वारा शव बरामद किए जाने के बाद घटना का खुलासा हो पाया। युवक के हाथ पर लिखे नाम से उसकी पहचान की गई। इस मामले में पुलिस ने तीन-चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। उनसे कोतवाली में पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि युवक की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed