फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: After a 14-hour search, the intelligence team returned with documents.

Jhansi: 14 घंटे तक तलाशी के बाद दस्तावेज लेकर लौटी इंटेलीजेंस टीम, सोना तस्करी के तार खंगालने आई थी

Sun, 07 Dec 2025 10:24 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 07 Dec 2025 10:24 AM IST
सार

करीब 15 घंटे चली कार्रवाई में प्रतिष्ठान के अंदर मौजूद हर लेजर बुक के पन्ने पलटे। छोटे से छोटे आभूषण की तौल कराई गई। उसका विवरण एक प्रारूप में भरा गया। रात करीब 12 बजे टीम अपने साथ कई दस्तावेज लेकर लौट गई।

विज्ञापन
Jhansi: After a 14-hour search, the intelligence team returned with documents.
यहां पहुंची थी इंटेलीजेंस टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानिक चौक स्थित जयश्री ज्वेलर्स शोरूम में करीब 14 घंटे तक जांच-पड़ताल कर जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) टीम वापस लौट गई। टीम अपने साथ लेखा-बही रजिस्टर समेत कई जरूरी दस्तावेज भी लेकर गई। प्रतिष्ठान में स्वर्ण आभूषण ब्रांड के भी विवरण दर्ज किए गए। इस ब्रांड के भी ब्यौरे खंगाले जा रहे हैं। टीम के जाने के बाद भी सराफा कारोबारी कुछ भी बोलने को राजी नहीं हुए।
विज्ञापन


गोपनीय रूप से पहुंची थी टीम
शुक्रवार को मानिक चौक निवासी लखन अग्रवाल के जयश्री ज्वेलर्स नामक प्रतिष्ठान में सोने की तस्करी के संदेह में इंटेलिजेंस टीम ने सुबह छापा मारा था। जीएसटी अफसरों के मुताबिक, डीजीजीआई टीम ने 11 नवंबर को मुंबई से सोने के तस्करों को पकड़ा था। उनके पास से 11.88 किलो सोना (लगभग 15 करोड़ रुपये) और चांदी बरामद हुआ था। इन तस्करों से झांसी के सराफा कारोबारियों का सुराग लगा। मालूम चला कि झांसी में गुपचुप तरीके से तस्करी के जरिये हर महीने करोड़ों रुपये का सोना खपाया जा रहा है।
विज्ञापन


कई देशों से आता है सोना
दुबई, सिंगापुर, बैंकॉक और ढाका से लाया गया सोना यहां खपाया जाता है। इसकी भनक लगने पर डीजीजीआई अफसरों के भी कान खड़े हो गए। गुपचुप तरीके से कार्रवाई करने के लिए टीम झांसी आ पहुंची। यह कार्रवाई इतनी गोपनीय रखी गई कि स्थानीय जीएसटी अफसरों को भी इसकी भनक नहीं लगने दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 घंटे चली कार्रवाई
सूत्रों का कहना है कि करीब 15 घंटे चली कार्रवाई में प्रतिष्ठान के अंदर मौजूद हर लेजर बुक के पन्ने पलटे। छोटे से छोटे आभूषण की तौल कराई गई। उसका विवरण एक प्रारूप में भरा गया। रात करीब 12 बजे टीम अपने साथ कई दस्तावेज लेकर लौट गई। वहीं, इस संबंध में सराफा कारोबारी लखन अग्रवाल कुछ भी कहने को राजी नहीं हुए। संपर्क करने पर उन्होंने इस संबंध में बात करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed