फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Administration on alert for CM's visit

Jhansi: सीएम के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, लोकार्पण और शिलान्यास वाली परियोजनाओं की सूची तैयार करने में जुटा

Sat, 06 Jun 2026 07:04 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 06 Jun 2026 07:04 AM IST
सार

योगी के दौरे को लेकर सरकारी महकमा अलर्ट हो गया है। विभाग भी लोकार्पण और शिलान्यास वाली परियोजनाओं की सूची तैयार करने में जुट गए हैं।
 

विज्ञापन
Jhansi: Administration on alert for CM's visit
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : एएनआई

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 जून को झांसी आ सकते हैं। उनके दौरे के मद्देनजर सरकारी महकमा अलर्ट हो गया है। विभाग भी लोकार्पण और शिलान्यास वाली परियोजनाओं की सूची तैयार करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


इन दिनों प्रदेश के अलग-अलग जिलों का मुख्यमंत्री दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में अब सीएम के झांसी आगमन की संभावना तेज हो गई है। आला अफसरों को संकेत भी मिले हैं। इसके आधार पर मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। बताया गया कि केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में झांसी की उपलब्धियों का भी ब्योरा तैयार हो रहा है। इसमें विकास की बड़ी परियोजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा झांसी में कई बड़ी परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जिनका लोकार्पण भी मुख्यमंत्री से कराया जाएगा। कई परियोजनाओं की नींव भी सीएम रख सकते हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से सभी विभागों को निर्देश भी दे दिए गए हैं। वहीं, अधिकारियों ने भी शुक्रवार को कई परियोजनाओं का निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया।
विज्ञापन


मालूम हो कि इससे पहले नौ अक्तूबर 2025 को सीएम योगी आदित्यनाथ झांसी आए थे। तब उन्होंने कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण किया था। साथ ही भानी देवी गोयल इंटर कॉलेज में स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी, जिसका शिलान्यास भी खेल मंत्री कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed