फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Action report in Pahuj case to be submitted within six weeks, NGT directs district administration

Jhansi: पहूज मामले में छह हफ्ते में देनी होगी कार्रवाई रिपोर्ट, एनजीटी ने जिला प्रशासन को दिए निर्देश

Thu, 26 Feb 2026 07:02 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 26 Feb 2026 07:02 PM IST
सार

एनजीटी ने जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनर्जीवन विभाग और डीएम को तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश प्रधान पीठ नई दिल्ली में पारित किया गया। अब मामले की सुनवाई आगामी 13 मई को होगी।

विज्ञापन
Jhansi: Action report in Pahuj case to be submitted within six weeks, NGT directs district administration
पहूज नदी में जमा कचरा व जलकुंभी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पहूज नदी के प्रदूषण, सीवेज प्रवाह और अतिक्रमण के मामले में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने झांसी प्रशासन को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन को निर्देश दिया कि छह सप्ताह के भीतर विस्तृत कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करें, जिसमें कचरा प्रबंधन, नदी सफाई, सीवेज रोकने, गाद व अतिक्रमण हटाने और भविष्य की स्थायी योजना का विवरण देना होगा।
विज्ञापन


एनजीटी ने जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनर्जीवन विभाग और डीएम को तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश प्रधान पीठ नई दिल्ली में पारित किया गया। अब मामले की सुनवाई आगामी 13 मई को होगी। बताया गया कि सुनवाई के दौरान प्रदेश सरकार की ओर से कहा गया है कि राज्य स्तर पर संज्ञान और जिला स्तर पर कार्रवाई के लिए मुख्य सचिव द्वारा मामले का संज्ञान लेकर जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। जिला स्तर पर अनुपालन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एनजीटी के समक्ष आवेदक की ओर से प्रस्तुत तथ्यों और फोटो साक्ष्यों में यह सामने आया है कि पहूज नदी क्षेत्र में लगातार ठोस अपशिष्ट, गंदे नालों का पानी और अतिक्रमण के कारण नदी का प्राकृतिक प्रवाह बाधित हो रहा है। जल गंभीर रूप से प्रदूषित हो चुका है। इससे आसपास के क्षेत्रों में पीने के पानी, कृषि और जनस्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन


आवेदक भानु सहाय ने न्यायाधिकरण के समक्ष बताया कि झांसी नगर क्षेत्र से निकलने वाला ठोस अपशिष्ट एवं मल-मूत्र से दूषित नाले/सीवेज सीधे पहूज नदी में डाले जा रहे हैं, जिससे नदी में भारी मात्रा में कचरा, जलकुंभी आदि जमा होकर कई फीट मोटी गाद (स्लज) बन चुकी है। इससे पूरे क्षेत्र में भयंकर दुर्गंध और गंभीर पर्यावरणीय प्रदूषण फैल गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यही दूषित नदी जल दतिया गेट फिल्टर सिस्टम के जरिये नगर की पेयजल आपूर्ति से जोड़कर आम नागरिकों के घरों तक आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed