{"_id":"6a6c9dc85300a2bce904dcba","slug":"jhansi-a-two-day-traditional-sports-event-kicked-off-at-bu-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: बीयू में दो दिवसीय परंपरागत खेलों का हुआ शुभारंभ, कबड्डी और मल्लखंभ में खिलाड़ियों ने दिखाया अपना कौशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: बीयू में दो दिवसीय परंपरागत खेलों का हुआ शुभारंभ, कबड्डी और मल्लखंभ में खिलाड़ियों ने दिखाया अपना कौशल
Fri, 31 Jul 2026 06:36 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 31 Jul 2026 06:36 PM IST
सार
कबड्डी प्रतियोगिता में महिला वर्ग में आईटीईपी टीम ने एलएलबी टीम को 11-09 से हराया। फाइनल मुकाबले में बीपीएड टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और 16-11 के अंतर से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
बीयू, झांसी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में दीक्षोत्सव के अंतर्गत मेजर ध्यानचंद शारीरिक शिक्षा संस्थान की ओर से दो दिवसीय परंपरागत खेल प्रतियोगिताओं का बृहस्पतिवार को शुभारंभ हुआ।
उद्घाटन पर बीपीईएस और बीपीएड के छात्र-छात्राओं ने मल्लखंभ पर अद्भुत संतुलन, साहस और लचीलेपन का प्रदर्शन किया। कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने कहा कि भारतीय परंपरागत खेल देश की सांस्कृतिक पहचान हैं। मल्लखंभ जैसे खेल युवाओं में आत्मविश्वास, मानसिक एकाग्रता और शारीरिक क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय इन खेलों के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।
कबड्डी प्रतियोगिता में महिला वर्ग में आईटीईपी टीम ने एलएलबी टीम को 11-09 से हराया। फाइनल मुकाबले में बीपीएड टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और 16-11 के अंतर से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया। जबकि, पुरुष वर्ग में प्रथम मुकाबले में इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने फार्मेसी विभाग को 22-16 से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में बीपीईएस की टीम ने आईटीईपी को 15-11 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहला सेमीफाइनल बीपीईएस और विधि के बीच खेला गया, जिसमें कांटे की टक्कर हुई। इस मुकाबले में बीपीईएस ने 18-16 से जीत दर्ज की। दूसरा सेमीफाइनल में बीटेक और बीपीएड के बीच खेला गया, जिसमें बीपीएड ने 27-24 के अंतर से जीत दर्ज फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में बीपीईएस और बीपीएड के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें बीपीईएस ने 26-24 से जीतकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन
निर्णायक की भूमिका सुरेंद्र प्रजापति, अर्जुन वर्मा व गोविंद कुमार ने निभाई। शुक्रवार को रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर सिंह, प्रो. सुनील कुमार कबिया, डॉ. राजीव बबेले, एसोसिएट प्रो. डॉ. उपेंद्र सिंह तोमर, डाॅ. कन्हैया लाल सोनकर आदि मौजूद रहे।