{"_id":"6908888059d13f329308b5b4","slug":"jhansi-a-speeding-bus-on-the-highway-lost-control-and-overturned-2025-11-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झांसी: हाईवे पर अनियंत्रित हाेकर सड़क किनारे खेत में घुसी बस, 15 बच्चों सहित 39 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: हाईवे पर अनियंत्रित हाेकर सड़क किनारे खेत में घुसी बस, 15 बच्चों सहित 39 यात्री घायल
Mon, 03 Nov 2025 04:18 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 03 Nov 2025 04:18 PM IST
सार
यात्रियों ने बताया कि चालक बेहद लापरवाही से बस चला रहा था। कई बार अचानक से ब्रेक मारा। इसे लेकर यात्रियों ने उसे टोका भी लेकिन उसने बस की रफ्तार कम नहीं की। करीब चार बजे बस जब भेल के पास पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खेत में जा घुसी।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त बस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीकमगढ़ से झांसी आ रही निजी बस बबीना थाना के भेल इलाके में अनियंत्रित होकर करीब 25 फीट अंदर खेत में जा घुसी। बस को नियंत्रित करने के लिए चालक ने रफ्तार में ही इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। बस के अंदर यात्री सीट एवं अन्य लोहे के उपकरणों से टकराकर घायल हो गए। इसमें 39 यात्रियों को चोटें आईं। इसमें 15 बच्चे भी जख्मी हो गए।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल भेजती पुलिस
- फोटो : संवाद
इनमें से कुछ को बबीना स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया जबकि शेष घायलों को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। देर-शाम अधिकांश यात्रियों की हालत सामान्य होने पर उनकी छुट्टी कर दी गई। हादसे के बाद बस चालक एवं खलासी भाग निकले। घायलों का कहना है कि बस चालक तेज रफ्तार में लापरवाही से बस दौड़ा रहा था। पुलिस उसे तलाशने में जुटी है। बेत्रवंती बस ऑपरेटर की एक बस दोपहर करीब एक बजे टीकमगढ़ से झांसी के लिए रवाना हुई थी। उसमें सवार यात्रियों ने बताया कि चालक बेहद लापरवाही से बस चला रहा था। कई बार अचानक से ब्रेक मारा। इसे लेकर यात्रियों ने उसे टोका भी लेकिन उसने बस की रफ्तार कम नहीं की। करीब चार बजे बस जब भेल के पास पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खेत में जा घुसी। अचानक चालक ने ब्रेक लगा दिया।
हादसे को देख आसपास के लोग सहम उठे। बस में सवार बच्चे एवं महिलाएं सहमकर रोने-बिलखने लगीं। आसपास के लोगों की मदद से बबीना पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला। कई यात्रियों के सिर में चोट आ जाने से वह लहूलुहान हो गए। इन सभी को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया।
हादसे को देख आसपास के लोग सहम उठे। बस में सवार बच्चे एवं महिलाएं सहमकर रोने-बिलखने लगीं। आसपास के लोगों की मदद से बबीना पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला। कई यात्रियों के सिर में चोट आ जाने से वह लहूलुहान हो गए। इन सभी को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया।