फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: A network of roads will be laid to connect the inner areas of Bida, 37 crores will be spent

Jhansi: बीडा के भीतरी इलाकों को जोड़ने के लिए बिछेगा सड़कों का जाल, बनाई जा रही डीपीआर

Sat, 13 Sep 2025 10:01 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 13 Sep 2025 10:01 AM IST
सार

बीडा अफसरों का कहना है एक सिरे से दूसरे सिरे तक आवाजाही के लिए छह-आठ लेन चौड़ी सड़कों का जाल बिछेगा। मास्टर प्लान में इनके लिए स्थान तय किए गए हैं।

विज्ञापन
Jhansi: A network of roads will be laid to connect the inner areas of Bida, 37 crores will be spent
सांकेतिक फोटो - फोटो : एआई

विस्तार

1500 हेक्टेयर से अधिक के दायरे में फैले बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) को आपस में जोड़ने के लिए एक्सप्रेस वे की तर्ज पर चौड़ी सड़कें बनाई जाएंगी। बीडा अफसरों के मुताबिक फोटरेस इंफ्रा नामक एजेंसी को प्रोजेक्ट बनाने का काम सौंपा गया है। डीपीआर तैयार होने के बाद काम आरंभ करा दिया जाएगा।

विज्ञापन


पिछले करीब ढाई साल से बीडा की रूपरेखा कागजों में बन रही है। अब जाकर इतनी जमीन हो सकी, जिससे यहां काम कराया जा सके। सबसे पहले सड़क निर्माण कराया जाएगा। बीडा अफसरों का कहना है एक सिरे से दूसरे सिरे तक आवाजाही के लिए छह-आठ लेन चौड़ी सड़कों का जाल बिछेगा। मास्टर प्लान में इनके लिए स्थान तय किए गए हैं। बीडा बोर्ड पिछले साल 1500 करोड़ रुपये मंजूर भी कर चुका है। इस पैसे को इसमें खर्च किया जाएगा। सड़क निर्माण से लॉजिस्टिक पार्क विकसित करने में भी फायदा मिलेगा। सड़क निर्माण के बाद ही इन कंपनियों को बुलाया जा सकेगा। भीतरी इलाके को जोड़ने के लिए एक 38 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर भी बनेगा। ओएसडी सौम्य मिश्रा का कहना है कि डीपीआर तैयार होने के बाद ये काम आरंभ कराए जाएंगे।
विज्ञापन


115 किलोमीटर लंबे जालौन-झांसी लिंक एक्सप्रेस वे का काम आरंभ

बीडा को बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से जोड़ा जाएगा। इसके लिए 115 किलोमीटर लंबा जालौन-झांसी लिंक एक्सप्रेस तैयार कराया जा रहा है। इसका काम भी आरंभ करा दिया गया। इस लिंक एक्सप्रेस का निर्माण यूपीडा की ओर से कराया जाएगा। इन दिनों गांव के आसपास सर्वे समेत अन्य कार्य कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed