फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: A massive fire broke out at Chaudhary Paint House in Subhashganj

Jhansi: सुभाषगंज में स्थित चौधरी पेंट हाउस में भड़की भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियां, वीडियो

Wed, 01 Jul 2026 06:13 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 01 Jul 2026 06:13 PM IST
सार

सुभाषगंज के गांधी बाजार स्थित चौधरी पेंट हाउस की दुकान में भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम व पुलिस ने आसपास की दुकानें खाली करा दी है। सोमवार को भी चौधरी पेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई थी।

विज्ञापन
Jhansi: A massive fire broke out at Chaudhary Paint House in Subhashganj
चौधरी पेंट हाउस की दुकान में भड़की आग। - फोटो : संवाद

विस्तार

सुभाषगंज के गांधी बाजार स्थित चौधरी पेंट हाउस पर बुधवार शाम अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटे बाहर आने पर पूरी मार्केट में खलबली मच गई। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलवाई गई। कुछ देर में सीएफओ राज किशोर राय, कोतवाली प्रभारी राजेश दुबे समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन


आग ने धीरे-धीरे फैलते हुए पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटे और धुआं दूर से दिखाई पड़ रहा है। आग बुझाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर बुलाई गई हैं। आसपास की 10 दुकानों को भी पुलिस ने खाली कर लिया है। लेकिन अभी तक आग काबू पर नहीं पाया जा सका।  आग तेजी से आसपास के इलाकों में फैल रही है। बता दें चौधरी पेंट हाउस के गोदाम में सोमवार को भी भीषण आग लग गई थी आज उनकी दुकान में आग लग गई है।
विज्ञापन


आगजनी का वीडियो...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed