{"_id":"68c4fb7ae3f3d2342b02a852","slug":"jhansi-a-man-entered-a-beauty-parlor-and-attacked-his-wife-with-a-knife-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: ब्यूटी पार्लर में घुसकर पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, पति पर दर्ज कराया था घरेलू हिंसा का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: ब्यूटी पार्लर में घुसकर पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, पति पर दर्ज कराया था घरेलू हिंसा का मामला
Sat, 13 Sep 2025 10:35 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 13 Sep 2025 10:35 AM IST
सार
सफीना मायके में आकर रहने लगी थी। उसने पति के खिलाफ दहेज एक्ट, घरेलू हिंसा और मारपीट के चार मुकदमे दायर किए थे। गुजर-बसर के लिए उसने ब्यूटी पार्लर शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
चाकू से हमला (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
विस्तार
गरौठा थाना इलाके में शुक्रवार की शाम एक युवक ने पत्नी पर ब्यूटी पार्लर में घुसकर चाकू से हमला कर दिया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।
गरौठा के महावीर नगर निवासी बाबू कंडक्टर की पुत्री सफीना की शादी आठ साल पहले मऊरानीपुर के गांधीगंज निवासी सनी राईन के साथ हुई थी। सफीना ने बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद से पति-पत्नी के बीच अनबन शुरू हो गई थी। सफीना मायके में आकर रहने लगी थी। उसने पति के खिलाफ दहेज एक्ट, घरेलू हिंसा और मारपीट के चार मुकदमे दायर किए थे। गुजर-बसर के लिए सफीना ने ब्यूटी पार्लर शुरू कर दिया था। शुक्रवार की शाम तकरीबन सात बजे सफीना का पति उसके ब्यूटी पार्लर पहुंचा। चाकू से सफीना के गर्दन, सिर और पेट पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। वह रक्तरंजित होकर ब्यूटी पार्लर में ही गिर गई। आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई।