फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: A grand seminar on 'Operation Sindoor' was organised at Army Public School

Jhansi: आर्मी पब्लिक स्कूल में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सेमिनार का हुआ भव्य आयोजन, सोशल मीडिया को लेकर किया गया जागरूक

Thu, 07 May 2026 11:25 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 07 May 2026 11:25 AM IST
सार

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय सेना के साहस, त्याग और पराक्रम से अवगत कराने के साथ सोशल मीडिया पर अफवाहों से जागरूक कर उन्हें सशक्त सूचना योद्धा बनाना है।
 

विज्ञापन
Jhansi: A grand seminar on 'Operation Sindoor' was organised at Army Public School
आर्मी पब्लिक स्कूल में आयोजित ऑपरेशन सिंदूर सेमिनार। - फोटो : संवाद

विस्तार

आर्मी पब्लिक स्कूल बबीना में सोमवार को कक्षा आठवीं से बारहवीं तक के विधार्थियों के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ विषय पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का आयोजन कैवेलियर सभागार में लेफ्टिनेंट कर्नल अमित उनियाल के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय सेना के साहस, त्याग और पराक्रम से अवगत कराने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर विदेशी अराजक तत्वों द्वारा देश की अखंडता व सुरक्षा के खिलाफ अफवाहों से जागरूक कर उन्हें  सशक्त "सूचना योद्धा" बनाना है।
विज्ञापन


सेमिनार आयोजक अमित उनियाल ने अपने ओजस्वी और प्रेरणादायक वक्तव्य के माध्यम से विधार्थियों को भारतीय सेना की पराक्रमशाली यशोगाथा सुनाई। उन्हें सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतने और एक सशक्त "सूचना योद्धा" बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमारी सेना देश की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रश्नों के जवाब भी दिए। प्राचार्या डिंपल शेखावत ने इस कार्यक्रम को विधार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम में प्राचार्या, अमित उनियाल, नीना दीक्षित, लाजर,बृजेश यादव, मनोज मिश्रा, अनुश्री उनियाल,राहुल यादव, शिवम् साहू और अमन यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed