{"_id":"6a1ff0940a3ccf58b401bc08","slug":"jhansi-a-businessman-was-duped-of-rs-17-lakh-on-the-pretext-of-getting-him-a-dealership-of-bikaner-namkeen-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: बीकानेर नमकीन की डीलरशिप दिलाने के बहाने कारोबारी से 17 लाख ठगे, पांच के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: बीकानेर नमकीन की डीलरशिप दिलाने के बहाने कारोबारी से 17 लाख ठगे, पांच के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी
Wed, 03 Jun 2026 02:45 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:45 PM IST
सार
कारोबारी ने ठगी के आरोप में कंपनी के सीईओ, प्रोपराइटर समेत पांच के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस उनको तलाश रही है।
विज्ञापन
थाना शहर कोतवाली, झांसी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डडियापुरा निवासी कारोबारी प्रवेश राय से जालसाजों ने बीकानेर की नमकीन कंपनी की डीलरशिप दिलाने के बहाने 17 लाख ठग लिए। कारोबारी ने ठगी के आरोप में कंपनी के सीईओ, प्रोपराइटर समेत पांच के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस उनको तलाश रही है।
कारोबारी प्रवेश ने पुलिस को बताया कि उनकी फर्म नमकीन उत्पादों की डिस्ट्रीब्यूशन और बिक्री का काम करती है। कोतवाली निवासी यतेंद्र यादव ने खुद को बीकानेर स्थित एक कंपनी का प्रोपराइटर बताते हुए उससे मुलाकात की। उनके साथ खुद को कंपनी का सीईओ बताने वाले सनी बाधवा, ओम सिंह पुरोहित, मैनेजर अंशु पुवाटिया और जेडएसएम पंकज आनंद श्रीवास्तव भी थे। इन लोगों ने कंपनी की डीलरशिप और सीएनएफ एजेंट बनाने का झांसा दिया। पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने डीलरशिप, गोदाम किराया और कर्मचारियों का खर्च दिलाने का भरोसा दिलाते हुए उनसे एग्रीमेंट कर लिया। इसके बाद चेक और आरटीजीएस के जरिए करीब 15 लाख रुपये कंपनी को भेज दिए। बदले में कुछ माल सप्लाई किया गया, लेकिन बाद में अलग-अलग शहरों में माल भेजवाकर और भुगतान ट्रांसफर कराकर उनका करीब 17 लाख रुपये हड़प लिया। आरोप है कि जब उन्होंने रकम वापस मांगी तो आरोपी टालमटोल करने लगे। उन्होंने भुगतान से साफ इनकार कर दिया। आरोपियों ने फोन पर धमकाते हुए कहा कि अगर पैसा लेना है तो बीकानेर आना होगा। अन्य कारोबारियों से भी लाखों रुपये की ठगी हुई।
कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाल राजेश कुमार के मुताबिक आरोपियों की तलाश की जा रही है।