फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: 524 stolen gas cylinders recovered, police interrogating five people in custody

Jhansi: चोरी हुए 524 गैस सिलिंडर बरामद, पांच को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ, बाहर भेजने की थी प्लानिंग

Wed, 11 Mar 2026 08:24 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 11 Mar 2026 08:24 AM IST
सार

सीसीटीवी खंगालने पर पुलिस को ट्रक के पुराने चालक पर शक हुआ। पुलिस उसे तलाशने में जुट गई। मोबाइल फोन की सीडीआर के आधार पर पुलिस ने घटना में शामिल चार अन्य लोगों का भी पता चल गया। उनको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर चोरी हुए सिलिंडर भी बरामद हो गए।

विज्ञापन
Jhansi: 524 stolen gas cylinders recovered, police interrogating five people in custody
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

सीपरी बाजार के करारी स्थित भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के प्लांट के बाहर से एलपीजी सिलिंडर से भरा ट्रक से गायब 524 एलपीजी सिलिंडर आखिरकार पुलिस ने बरामद कर लिए। पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी है। बदमाश यह सिलिंडर झांसी से बाहर पहुंचाने की फिराक में थे। इस मामले में ट्रक मालिक समेत पुराने ट्रक चालक की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है।
विज्ञापन


न्यू रायगंज निवासी नीरज कुमार अग्रवाल का एक ट्रक भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन से संबद्ध है। नीरज के मुताबिक, 2 मार्च को ट्रक में 524 भरे हुए गैस सिलिंडर गजनेर (कानपुर देहात) भेजा जाना था। ट्रक लोड करके चालक ने उसे प्लांट के बाहर खड़ा कर दिया। होली होने से चालक चाभी ट्रक के अंदर ही रखकर घर चला गया। छह मार्च की तड़के करीब तीन बजे ट्रक वहां से लापता हो गया।
विज्ञापन



जीपीएस के आधार पर ट्रक की लोकेशन करीब एक घंटे बाद पारीछा स्थित ‘अपना ढाबा’ के पास मिली। बदमाशों ने ट्रक में लगा जीपीएस डिवाइस भी तोड़ दिया था। शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज करने के बाद से सीपरी बाजार पुलिस सुराग लगाने में जुटी हुई थी। सीसीटीवी खंगालने पर पुलिस को ट्रक के पुराने चालक पर शक हुआ। पुलिस उसे तलाशने में जुट गई। मोबाइल फोन की सीडीआर के आधार पर पुलिस ने घटना में शामिल चार अन्य लोगों का भी पता चल गया। उनको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर चोरी हुए सिलिंडर भी बरामद हो गए। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति का कहना है कि कुछ लोगों को अभी हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed