फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: 25,000 rewardee surrenders in court, was co-accused with former MLA

Jhansi: दीपनारायण के साथ डकैती एवं रंगदारी मामले में सह अभियुक्त अनिल यादव का कोर्ट में सरेंडर, भेजा गया जेल

Sat, 13 Dec 2025 06:50 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 13 Dec 2025 06:50 AM IST
सार

प्रेम सिंह पालीवाल ने डकैती एवं रंगदारी मांगने के आरोप में पूर्व विधायक दीप नारायण एवं अखाड़ापुरा निवासी अनिल यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अनिल पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

विज्ञापन
Jhansi: 25,000 rewardee surrenders in court, was co-accused with former MLA
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

पूर्व विधायक दीप नारायण यादव के साथ डकैती एवं रंगदारी के मामले में सह अभियुक्त अनिल यादव उर्फ मामा ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। न्यायालय ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
विज्ञापन


20 नवंबर को भुजौंद गांव निवासी प्रेम सिंह पालीवाल ने डकैती एवं रंगदारी मांगने के आरोप में पूर्व विधायक दीप नारायण एवं अखाड़ापुरा निवासी अनिल यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अनिल पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पूर्व विधायक की तलाश में उनके कई ठिकानों पर पुलिस दबिश दे चुकी लेकिन उसके हाथ कोई सुराग नहीं आया। पूर्व विधायक के सामने न आने पर पुलिस ने उनके करीबियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। अकाउंटेंट अशोक गोस्वामी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बुधवार को पूर्व विधायक के जमानतदार ऋषि यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन


अनिल की भी पुलिस तलाश रही थी लेकिन पुलिस के हाथ आने से पहले अनिल ने बेहद गुपचुप तरीके से सरेंडर अर्जी कोर्ट में दाखिल कर दी। शुक्रवार को जब तक पुलिस को भनक लगती वह कोर्ट के सामने हाजिर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी देतीं एसपी सिटी प्रीति सिंह...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed