{"_id":"683b59470e8b318ea20b1b0a","slug":"jhansi-20-feet-high-fountain-emerged-due-to-bursting-of-pipeline-people-got-shocked-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi : पाइप लाइन फटने से निकला 20 फुट ऊंचा फव्वारा, लोगों में मची खलबली; भाग खड़े हुए दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi : पाइप लाइन फटने से निकला 20 फुट ऊंचा फव्वारा, लोगों में मची खलबली; भाग खड़े हुए दुकानदार
Sun, 01 Jun 2025 01:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:02 AM IST
सार
फव्वारा के निकलने से आसपास मौजूद लोगों में खलबली मच गई। वहां दुकानदार भी अपनी दुकान लेकर भाग खड़े हुए। काफी देर तक वहां पानी बहता रहा।
विज्ञापन
video grab
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दरीगरान दो के लिए फिल्टर रोड पर बिछाई गई पेयजल पाइप लाइन शनिवार सुबह रेलवे क्रॉसिंग के पास अचानक फट गई। पाइप लाइन फटने से वहां करीब बीस फुट ऊंचा फव्वारा निकल पड़ा।
विज्ञापन
फव्वारा के निकलने से आसपास मौजूद लोगों में खलबली मच गई। वहां दुकानदार भी अपनी दुकान लेकर भाग खड़े हुए। काफी देर तक वहां पानी बहता रहा। स्थानीय लोगों ने जल निगम के अभियंताओं को सूचना दी।
विज्ञापन
थोड़ी देर में मौके पर पहुंचे जल निगम अभियंताओं ने पाइप लाइन बंद कराई। इसके बाद जाकर पानी का बहाव बंद हुआ। यह पेयजल लाइन महानगर पेयजल योजना के जरिए बिछाई गई थी। पिछले एक माह से पाइप लाइन की टेस्टिंग के दौरान कई जगह इसी तरह से पाइप लाइन फट चुकी है।
विज्ञापन