फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: 11-member team formed for District Bar Association elections, nominated by the Chairman

Jhansi: जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए 11 सदस्यीय टीम गठित, एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ने किया मनोनीत

Wed, 01 Oct 2025 10:56 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 01 Oct 2025 10:56 AM IST
सार

अभी तक 1901 अधिवक्ता मतदाता सूची में हैं। इनमें से करीब 125 अधिवक्ता सूची में शामिल नहीं किए गए। ड्यूज जमा करने के बाद इन अधिवक्ताओं को जोड़ने का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
Jhansi: 11-member team formed for District Bar Association elections, nominated by the Chairman
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फ्रीपिक

विस्तार

जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ कराने के लिए एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन प्रकाश नारायण द्विवेदी ने 11 सदस्यीय टीम गठित की है। इस कमेटी में सभी वरिष्ठ अधिवक्ताओं को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


चुनाव को लेकर मंगलवार को लाइब्रेरी हॉल में एक बैठक हुई। इसमें चुनाव कमेटी की घोषणा की गई। इसमें केके गुप्ता, एहसान उल्ला खां, नंदकिशोर बट्टा, अफजाल अहमद, शिरोमणि जैन, अरविंद रावत, जयदेव साहू, ओपी यादव, नरेंद्र बिरथरे, दिवाकर द्विवेदी और बीनू सिंह को मनोनीत किया गया। इधर, कमेटी गठित होने के बाद मंगलवार को आई आपत्तियाें पर चर्चा हुई। इस दौरान पुनरीक्षित मतदाता सूची को बनाने के लिए सिर्फ सीओपी (सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस) धारक अधिवक्ताओं को ही चुनावी सूची में शामिल करने का आदेश दिया।
विज्ञापन


तकरीबन 2100 अधिवक्ता डालेंगे वोट

अभी तक 1901 अधिवक्ता मतदाता सूची में हैं। इनमें से करीब 125 अधिवक्ता सूची में शामिल नहीं किए गए। ड्यूज जमा करने के बाद इन अधिवक्ताओं को जोड़ने का काम किया जा रहा है। वहीं, करीब 100 अधिवक्ताओं के नाम या फिर फोटो में त्रुटि होने के बाद इस त्रुटि को दूर किया जा रहा है। इसके अलावा, कई ऐसे अधिवक्ता हैं जिन्होंने सीओपी के लिए आवेदन किया है। सर्टिफिकेट मिलने के बाद इन अधिवक्ताओं का नाम भी सूची में जोड़ा जाएगा। संभावना है कि करीब 2100 से अधिक अधिवक्ता पदों के लिए वोट डालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed