फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jewllers meat fro sp railway about robbery matter

चोरी के मामले में एसपी रेलवे से मिले व्यापारी

Tue, 25 Jun 2019 08:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 08:48 PM IST
विज्ञापन
jewllers meat fro sp railway about robbery matter
रेलवे पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी से मुलाकात कर सराफा व्यापारियों ने ट्रेन से चोरी हुए बैग का पत?
चोरी के मामले में एसपी रेलवे से मिले व्यापारी
विज्ञापन

झांसी। 21 जून की रात महाकौशल एक्सप्रेस में सवार ग्वालियर के सराफा कारोबारी रवि सिंघई के बैग चोरी के मामले में मंगलवार को व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक (रेलवे) प्रभाकर चौधरी से मुलाकात की। व्यापारियों ने मामले के शीघ्र खुलासे की मांग की। बैग में लाखों की नकदी व जेवरात रखे थे।
ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र के सांई के मंदिर के सामने निवासी रवि सिंघई सराफा कारोबारी हैं। 21 जून की रात वह अपने पुत्र रोहित के साथ महाकौशल एक्सप्रेस के एस वन कोच की बर्थ नंबर 58, 59 पर सवार होकर ग्वालियर लौट रहे थे। रात में करीब तीन बजे बदमाश उनके पुत्र के पास रखा बैग चोरी कर ले गए थे। बैग में सवा किलोग्राम के जेवरात, एक लाख नौ हजार रुपये नकद, एटीएम, मोबाइल समेत 40 लाख रुपये का माल रखा था। जीआरपी झांसी ने कारोबारी की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया गया है। इसमें कर्वी, महोबा व क्यूआरटी टीम शामिल हैं।
विज्ञापन

इसी तरह आठ फरवरी को उक्त कारोबारी का मऊरानीपुर मार्ग पर स्थित बंगरा में बस से बैग चोरी हो गया था। उस रात वह छतरपुर से झांसी लौट रहे थे। झपकी लगने पर ही बैग पार हो गया था। बैग में दो किलोग्राम दो सौ ग्राम सोने के जेवरात व 7.80 लाख रुपये नकद रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, घटना के चार दिन बाद भी उक्त मामले का खुलासा नहीं होने पर पीड़ित कारोबारी ने झांसी के सराफा व्यापारियों के साथ पुलिस अधीक्षक (रेलवे) प्रभाकर चौधरी से मुलाकात की। व्यापारियों ने मामले के जल्द खुलासे की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में सराफा बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, अतुल किलपन, दीपक विसो, प्रकाश चौड़ले, अभिषेक अग्रवाल, आशीष गर्ग, आलोक, श्रीकांत गुप्ता, राजीव अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, बृजेंद्र अग्रवाल शामिल रहे।
वहीं, पुलिस अधीक्षक (रेलवे) ने बताया कि कुछ संदिग्धों का पता लगा है। उनकी खोज शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed