फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jewelery and cash worth four lakhs stolen by breaking the lock of the house

Jhansi News: घर का ताला तोड़कर चार लाख के जेवरात व नकदी चोरी

Sun, 26 Mar 2023 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth four lakhs stolen by breaking the lock of the house
झांसी। सीपरी बाजार के प्रेमगंज मोहल्ले में बदमाशों ने एक घर का ताला तोड़कर अंदर रखी नकदी समेत करीब चार लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

प्रेमगंज निवासी अजय पुत्र तुलसी दास ने घर के आगे एक छोटी जनरल मर्चेंट की दुकान खोली हुई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि दुकान बंद करके वह रोजाना घर के पीछे बड़े भाई के यहां सोने चले गए। आधी रात को चोर दीवार फांदकर उनके घर के अंदर घुस गए। चोरों ने दरवाजे पर लगा ताला सरिया से तोड़ दिया। यहां आलमारी और बक्से का ताला तोड़कर 1.20 लाख रुपये नकद समेत करीब तीन लाख रुपये जेवरात चुरा ले गए।
विज्ञापन

सुबह अजय जब कमरे में पहुंचे तब सारा सामान नीचे फर्श पर बिखरा पड़ा हुआ था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर संजय शुक्ला फोर्स समेत मौके पर पहुंच गए। यहां आसपास के लोगों से पुलिस ने पूछताछ की। कॉलोनी के पीछे रेलवे लाइन की ओर लगे सीसीटीवी कैमरे से भी फुटेज खंगाली जा रही है। बदमाश रेलवे लाइन से होकर भाग निकले हैं। इंस्पेक्टर संजय शुक्ला के मुताबिक अजय की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed