फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   JEE Mains Result Mohit of Jhansi got 99.7 percentile

JEE Mains Result: मोहित ने जेईई मेंस में झांसी का नाम किया रोशन, जेईई मेंस में मिला 99.7 पर्सेंटाइल

Thu, 25 Apr 2024 05:30 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 25 Apr 2024 05:30 PM IST
सार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन के सेशन-टू का रिजल्ट जारी कर चुकी है। जिसमें झांसी के रहने वाले मोहित ने परचम लहराया है। 

विज्ञापन
JEE Mains Result Mohit of Jhansi got 99.7 percentile
जेईई-मेन के सेशन-टू का रिजल्ट - फोटो : iStock

विस्तार

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा-मुख्य (जेईई-मेन) का रिजल्ट जारी हो चुका है। जिसमें 56 छात्रों को 100 पर्सेंटाइल मिला है। वहीं दूसरी तरफ झांसी के मोहित ने भी 99.7 पर्सेंटाइल मिला है। 
विज्ञापन


जेईई मेंस में मोहित के 99.7 र्सेंटाइल
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन के सेशन-टू का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें झांसी के मोहित के 99.7र्सेंटाइल प्राप्त किए हैं। इसके अलावा भी कई छात्र-छात्राओं ने अच्छे र्सेंटाइल प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन


100 पर्सेंटाइल पाने वालों में यूपी से एक छात्र
हिमांशु यादव (उत्तर प्रदेश) 

सबसे ज्यादा तेलंगाना के छात्र
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन जनवरी और जेईई मेन अप्रैल परीक्षा के बेस्ट स्कोर के आधार पर जेईई मेन 2024 का मेरिट स्कोर जारी किया है। एनटीए ने बताया कि इस परीक्षा में 100 पर्सेंटाइल पाने वाले ज्यादातर 15 उम्मीदवार तेलंगाना से हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र से सात-सात और दिल्ली से छह हैं। साथ ही एनटीए ने कहा कि परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का उपयोग करने के लिए उनतीस उम्मीदवारों को तीन साल के लिए जेईई-मेन देने से रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 भारतीय भाषाओं में आयोजित की गई थी जेईई मेन परीक्षा
बता दें कि जेईई मेन की जनवरी सत्र की परीक्षा में 11,79,569 उम्मीदवार और अप्रैल सत्र की परीक्षा में 10,67,959 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। जेईई मेन 2024 की परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी समेत 13 भारतीय भाषाओं असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की गई थी। भारत में 391 शहरों में 571 परीक्षा केंद्र और विदेशों में 22 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। भारत के अलावा, मनामा, दोहा, दुबई, काठमांडू, मस्कट, रियाद, शारजाह, सिंगापुर, कुवैत सिटी, कुआलालंपुर, लागोस/अबूजा, कोलंबो, जकार्ता, मॉस्को, ओटावा, पोर्ट लुइस, बैंकॉक, वाशिंगटन डी.सी., अबू धाबी, हांगकांग और ओस्लो में भी यह परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा का पहला संस्करण जनवरी-फरवरी में आयोजित किया गया था, जबकि दूसरा संस्करण अप्रैल में आयोजित किया गया था। इसी जेईई मेन 2024 की मेरिट से अब टॉप ढाई लाख स्कोर वाले छात्र आईआईटी में दाखिले के लिए जेईई एडवांस 2024 की परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed