{"_id":"615a079d8ebc3e2c9d70ceba","slug":"jdca-c-won-by-five-wickets-jhansi-news-jhs2058156166","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेडीसीए-सी ने पांच विकेट से जीता क्रिकेट मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेडीसीए-सी ने पांच विकेट से जीता क्रिकेट मुकाबला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। डीएसए रेलवे मैदान पर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित आनंद मोहन मिश्रा ट्रॉफी के दूसरे मैच में जेडीसीए-सी ने पांच विकेट से जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता में निर्धारित 50 ओवरों के मैच में जेडीसीए-डी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दस विकेट खोकर 190 रन बनाए। जिसमें बल्लेबाज सात्विक तिवारी ने 33, मनीष रायकवार ने 24 व सिद्धार्थ सिंह ने 24 रन बनाए। जेडीसीए-सी टीम की ओर से अमितेश शुक्ला व जय दीक्षित ने दो-दो विकेट व करनवीर, सक्षम, चेतन जैन, अंश साहनी व राज अहिरवार ने एक-एक विकेट हासिल किया। दूसरी पारी में लक्ष्य कम होने पर जेडीसीए चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों को अधिक से अधिक खेलने के मौका मिले इसके चलते जेडीसीए-सी टीम को 275 रनों का लक्ष्य दिया।
जेडीसीए-सी टीम के ओपनर बल्लेबाज सौरभ के शानदार 63, शशांक लिटोरिया के 65, संदीप प्रजापति ने 67 रनों की पारी खेलते हुए पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को प्राप्त कर जीत हासिल की। जेडीसीए-डी ओर से गेंदबाज अभिजीत राज व रजनीश सुमन ने दो-दो विकेट एवं कोहिनूर ने एक विकेट लिया। मैच के दौरान पंकज हयारण और विभू श्रीवास्तव निर्णायक कर भूमिका में रहे। पीयूष नामदेव स्कोरर व रितेश शर्मा आब्जर्वर रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. मयंक बंसल ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया।