{"_id":"615f57638ebc3ed012529ced","slug":"jdca-a-won-the-match-in-a-thrilling-match-jhansi-news-jhs2061252139","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोचक मुकाबले में जेडीसीए-ए ने जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोचक मुकाबले में जेडीसीए-ए ने जीता मुकाबला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट मेें डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित आनंद मोहन मिश्रा ट्राफी के ट्रायल मैच जेडीसीए-ए और जेडीसीए-बी टीम के बीच खेला गया। जिसमें जेडीसीए-ए ने एक विकेट से जीत हासिल की। मैच के दौरान मुख्य अतिथि समाजसेवी संदीप सरावगी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभकामनाएं दी।
निर्धारित पचास ओवरों के मैच में जेडीसीए-डी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दस विकेट खोकर 151 रन बनाए। जिसमेें सिद्धार्थ सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आठ चौके व एक छक्का लगाते हुए 52 रन व विकेट कीपर अंशुल मिश्रा ने 25 रन बनाए। जेडीसीए-ए की ओर से गेंदबाज हर्षित अग्रवाल ने तीन, धीरज कुशवाहा व काव्यांश ने दो-दो विकेट लिए। मानव सिंधी, अनुज तिवारी एवं अनिरुद्ध अग्रवाल ने एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेडीसीए-ए टीम के ओपनर बल्लेबाज दीपेंद्र प्रताप ने प्रताप सिंह के 23 रनों को छोड़कर बाकी सातों खिलाड़ी भी सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए। नंबर नौ पर बल्लेबाजी करने उतरे हर्षित अग्रवाल ने पांच चौके व एक छक्का लगाते हुए टीम का 157 पहुंचाकर टीम को जीत दिलाई। मैच के दौरान अवनीश सचान व उत्कर्ष अग्रवाल अंपायर की भूमिका में रहे। बृजेंद्र सिंह एवं अलीम बेग स्कोरर रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल व्यक्त्तिव विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। जिस प्रकार से जेडीसीए द्वारा कम आयु के खिलाड़ियों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रहीं हैं। उससे प्रतिभावान खिलाड़ी लाभांवित होंगे।