{"_id":"65a1b63f2acb7416c90d4e14","slug":"jda-team-that-arrived-to-demolish-illegal-construction-was-surrounded-blocked-on-the-highway-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-242771-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: अवैध निर्माण ढहाने पहुंची जेडीए की टीम को घेरा, हाइवे पर लगा दिया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: अवैध निर्माण ढहाने पहुंची जेडीए की टीम को घेरा, हाइवे पर लगा दिया जाम
विज्ञापन
झांसी। झांसी खास में एनजीटी के निर्देश पर पिछली महायोजना में नगर पार्क के लिए प्रस्तावित जमीन पर बने अवैध निर्माण को ढहाने पहुंची झांसी विकास प्राधिकरण की टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। टीम ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने लगी तो क्षेत्रवासी अफसरों की गाड़ी के आगे लेट गए। लोगों ने हाथों में पत्थर उठा लिए। इसके बाद लोगों ने झांसी-ग्वालियर हाइवे को जाम कर दिया। अफसरों के समझाने के बाद एक घंटे बाद जाम खुला।
पिछोर, डडियापुरा, झांसी खास, झांसी सिविल आदि में नगर पार्क और नया गांव, बूढ़ा आदि जगहों पर प्रखंडीय पार्क के लिए प्रस्तावित जमीन पर निर्माण हो गया है। एक व्यक्ति द्वारा शिकायत करने पर मामला एनजीटी तक पहुंच गया तो वहां से अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने का आदेश जारी हो गया। इसके बाद जेडीए द्वारा कई जगहों पर अवैध निर्माण गिराए जा चुके हैं। शुक्रवार को भी जेडीए की टीम राइन के कब्रिस्तान के पीछे झांसी खास में करीब आधा दर्जन अवैध निर्माण को ढहाने पहुंची थी। जेडीए ने अवैध निर्माण की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की तो मौके पर 40-50 लोग इकट्ठा हो गए। लोग जेडीए की कार्रवाई का विरोध करने लगे। जेडीए की टीम के साथ लोगों की बहस होने लगी। कार्रवाई न करने की मांग करते हुए लोग अफसरों की गाड़ी के आगे लेट गए। लोगों ने तो पथराव करने के लिए हाथों में ईंट-पत्थर तक उठा लिए। इसके बाद कोतवाली और नवाबाद थाने की फोर्स बुलानी पड़ी। मौके पर प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे। इसके बाद लोग झांसी-ग्वालियर हाइवे पर पहुंचे और जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक हाइवे पर वाहनों के पहिये थमे रहे। अफसरों ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया और फिर जाम खुला। जेडीए की टीम लौट आई। कार्रवाई के दौरान जेडीए सचिव उपमा पांडेय, प्रभारी अधिशासी अभियंता जितेंद्र सहरवार, अवर अभियंता विनीत शर्मा, घनश्याम तिवारी, निमेश गुप्ता, हंसराज भाटी आदि मौजूद रहे।
एनजीटी के निर्देश पर पिछली महायोजना में नगर पार्क के लिए प्रस्तावित जमीन पर बने चार निर्माण ध्वस्त किए गए हैं। क्षेत्र के लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया तो उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया गया। - उपमा पांडेय, सचिव, जेडीए।