{"_id":"5e1790e08ebc3e87bd3e6e3d","slug":"jda-team-reached-seal-for-shop-fighting-team-jhansi-news-jhs157123935","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान सील करने गई जेडीए अमले के साथ हुई धक्कामुक्की, दुकान की सील तोडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान सील करने गई जेडीए अमले के साथ हुई धक्कामुक्की, दुकान की सील तोडी
विज्ञापन
दुकान सील करने गए जेडीए अमले के साथ धक्कामुक्की की खबर में ..... मानिक चौक स्थित खत्रयाना में इलैक्ट?
झांसी। बृहस्पतिवार को खत्रयाना स्थित एक दुकान को सील करने पहुंचे झांसी विकास प्राधिकरण (जेडीए) अमले को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। जेडीए कर्मचारियों द्वारा दुकान को सील करने पर मौजूद दुकानदारों ने हंगामा करते हुए जेडीए अमले से साथ धक्कामुक्की की। साथ ही कर्मचारियों के सामने ही दुकान की सील तोड़ दी। इस दौरान कोतवाली पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन उनकी बात नहीं मानी। इस बीच दुकानदार ने गलत तरीके से दुकान सील करने का आरोप लगाया। पूर्व में भी दुकान को सील करने पहुंचे जेडीए अमले को विरोध का सामना करना पड़ा था।
शहर के बीचोंबीच मानिक चौक के पास खत्रयाना में सुरेश चंद्र भार्गव की एक दुकान है। जिसे विजय कुमार गुप्ता किराये पर लेकर उसमें इलेक्ट्रिक की दुकान संचालित करते हैं। जेडीए में उक्त दुकान के अवैध रूप से निर्माण होने की शिकायत पर जेडीए ने जांच कराई थी। जांच के दौरान दुकान बिना मानचित्र के पाई गई थी। जिस पर जेडीए द्वारा स्वामी को नोटिस जारी किया गया। नोटिस जारी होने के बाद भी दुकान मालिक की ओर से कोई भी जवाब नहीं दिए जाने पर जेडीए ने दुकान को सील करने का आदेश जारी कर दिया। 12 दिसंबर को जेडीए अमला दुकान को सील करने के लिए पहुंचा था। जिसका दुकानदारों ने काफी विरोध किया था। विरोध के चलते व पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी नहीं होने के कारण जेडीए दुकान को सील किए बिना ही वापस लौटना पड़ा था। लेकिन बृहस्पतिवार को एक बार फिर जेडीए अमला भारी पुलिस बल के साथ दुकान को सील करने के लिए पहुंच गया। जेडीए टीम ने दुकानदार से दुकान को सील करने का आदेश दिखाते हुए दुकान को सील कर दिया। जेडीए कार्यवाही के दौरान आसपास के काफी दुकानदार इकट्ठा हो गए व कार्रवाई का विरोध करने लगे। इस दौरान दुकानदारों ने जेडीए द्वारा लगाई गई सील को तोड़कर दुकान का शटर उठा कर दुकान को खोल दिया। विवाद बढ़ने पर जेडीए के कर्मचारियों के साथ धक्कामुक्की भी की गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने दुकानों को समझाया, लेकिन वह नहीं माने।
वहीं दुकानदार ने बताया कि तीस साल से दुकान को किराए पर लेकर संचालित कर रहे हैं। जेडीए व दुकान मालिक से अदालत में वाद विचाराधीन है। जेडीए द्वारा दुकान सील करने की कोई जानकारी लिखित रूप से नहीं दी गई है।
विज्ञापन
इस संबंध में झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि अवैध रूप से दुकान के निर्माण की शिकायत पर मामले की जांच कराई गई थी। जांच के दौरान अवैध निर्माण पाया गया था। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दुकान को सील कर दिया गया है। सील तोड़ने की कोई जानकारी नहीं है। सील तोड़ने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।