फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   JDA's dissolution, planted sign board

जेडीए ने की हदबंदी, लगाए साइन बोर्ड

Mon, 28 Aug 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 28 Aug 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
JDA's dissolution, planted sign board
jediye, jhansi news - फोटो : amar ujala
झांसी विकास प्राधिकरण ने अपनी सीमा पर साइन बोर्ड लगा दिए हैं, जिससे अब जेडीए की सीमा पहचानने में आसानी हो गई और यदि इस सीमा के अंदर कोई मकान बनाता है तो उसकी जानकारी विभाग को आसानी से हो जाएगी।
विज्ञापन

जेडीए की सीमा में बराटा, दिगारा, घुघुवा, खैलार, सिमरावारी समेत आसपास के 101 गांव आते हैं। जो गांव सड़क के किनारे हैं, वहां जमीन की कीमतें बहुत ज्यादा हैं। कारोबारी यहां की जमीन जेडीए से बिना ले-आउट प्लान पास कराए बेच देते हैं। बाद में जब जमीन का खरीदार मकान का नक्शा बनवाने जेडीए जाता है तो उसे नक्शा पास कराने में दिक्कत होती है, क्योंकि ज्यादातर जमीन या तो कृषि क्षेत्र की होती है या फिर ग्रीन बेल्ट के अंतर्गत आती है, जिससे नक्शा पास नहीं हो पाता है। आए दिन आने वाली इन समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी/ उपाध्यक्ष कर्ण सिंह चौहान ने जेडीए सीमा में शामिल सभी गांवों में साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए थे, ताकि लोगों को जमीन खरीदते समय इस बात की जानकारी हो सके कि यह जेडीए की सीमा है और यहां नक्शा पास कराना जरूरी है।
विज्ञापन


यहां लगे हैं
झांसी-कानपुर हाइवे पर पारीछा में घनाराम पेट्रोल पंप के पास, बराटा गांव में खेरापति पेट्रोल पंप के पास, बड़ागांव में आदर्श इंटर कॉलेज के सामने और दिगारा में भगवंतपुरा बाईपास के समीप जेडीए के साइन बोर्ड लगाए गए हैं। झांसी-मऊरानीपुर हाइवे पर घुघुवा में उप्र और मप्र की सीमा पर, बरुआसागर में बस स्टैंड के पास, लक्ष्मनपुरा में यात्री शेड के पास और भगवंतपुरा में यात्री शेड के पास, झांसी-ललितपुर मार्ग पर सिमरावारी में नदी के किनारे और खैलार में प्राथमिक स्कूल के पास, झांसी-शिवपुरी हाइवे पर डगरवाहा में, थाना रक्सा के आगे, डेली गांव में और झांसी-ग्वालियर हाइवे पर अंबाबाय में एसआरजीआई कॉलेज के आगे और करारी में ओवरब्रिज के पास जेडीए ने साइन बोर्ड लगा दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed