फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   JDA runs bulldozers on 25 houses of two illegal colonies

दो अवैध कॉलोनियों के 25 मकानों पर जेडीए ने चलाया बुलडोजर

Fri, 27 May 2022 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
JDA runs bulldozers on 25 houses of two illegal colonies
झांसी। महानगर के हंसारी स्थित मेजर का कुआं इलाके में दो कालोनाइजरों द्वारा पांच-पाच एकड़ की जमीन को बिना लेआउट स्वीकृत कराए ही प्लॉटों को बेच दिया था। कॉलोनी में खरीदाराें द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जेडीए ने कई बार नोटिस जारी किया था। नोटिस की अनदेखी करने पर कॉलोनियों में निर्माणाधीन 25 मकानों पर बुलडोजर चलाते हुए ध्वस्त कर दिया है। कार्यवाही के दौरान भार पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

अवैध कॉलोनियों व निर्माण पर सरकार से कार्रवाई करने का फरमान जारी होते ही झांसी विकास प्राधिकरण ने कड़ा रुख अख्तियार किया हुआ है। शहर की अवैध कॉलोनियों और निर्माणों को चिह्नित करने के लिए टीम का गठन किया गया है। टीम द्वारा महानगर की अवैध कॉलोनियों और निर्माण को चिह्नित कर सूची को तैयार किया गया है। जिसके तहत हंसारी में कालोनाइजर जयेश यादव व राजेंद्र सिंह द्वारा पांच-पांच एकड़ जमीन पर कॉलोनियों को विकसित कर प्लाटिंग कर बेचा गया है। खरीदारों द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा था। निर्माण कार्य को रोकने के लिए जेडीए द्वारा कई बार नोटिस जारी किया गया था। लेकिन लगातार नोटिस की अनेदखी की जा रही थी। कार्यवाही करते हुए झांसी विकास प्राधिकरण ने कॉलोनियों में 25 मकानों को जमींदोज कर दिया है। कार्रवाई के दौरान जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित, सचिव त्रिभुवन विश्वकर्मा, अवर अभियंता घनश्याम तिवारी, सुखवीर सिंह, नरेंद्र थापक, निमीष गुप्ता, हंसराज भाटी, कर्मचारी अमन, सतीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed